Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पन्ना में बदली किसान की किस्मत, खेत में मिला 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा, 20 लाख रुपए अनुमानित कीमत

- पहले में भी किसान और उसके साथियों को मिल चुके है एक दर्जन से अधिक हीरे
Follow on Google News
पन्ना में बदली किसान की किस्मत, खेत में मिला 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा, 20 लाख रुपए अनुमानित कीमत
पन्ना। देश दुनिया में पन्ना को बेशकीमती हीरों के लिए जाना जाता है। कहते हैं कि यहां की धरा किसी को भी रंक से राजा बना देती है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं ऐसे किसानों की जिनकी जमीन सब्जी, आलू टमाटर की जगह बेश कीमती हीरे उगल रही है। अभी तक किसान और उसके साथियों को एक दर्जन से भी अधिक हीरे मिल चुके हैं। शनिवार को फिर इन किसानों को एक चमचमाता हुआ 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा मिला, जिसे किसान व उसके साथियों के द्वारा हीरा कार्यालय में जमा किया गया है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 20 लाख के करीब आकी जा रही है, जिसे 4 दिसंबर को होने वाली नीलामी में रखा जाएगा।

निजी खेत का बनवाया था पट्टा

बता दें कि किसान दिलीप मिस्त्री ने बताया कि वह और उसके साथी पेशे से किसान है। लॉकडॉउन के समय उन्होंने अपने निजी खेत का हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर खदान लगाई। जब से अभी तक उन्हें अलग-अलग साथियों के नाम से एक दर्जन से अधिक हीरे मिल चुके हैं। वहीं शनिवार को उन्हें 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा मिला यह उनका इस साल का दूसरा बड़ा हीरा है। इसके पूर्व भी उन्हें इसी खेत से 16 कैरेट का हीरा मिला था। जो उन्होंने हीरा कार्यालय में जमा किया था। देखें वीडियो...

पैसों से कराएंगे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई

किसान ने बताया कि हीरा मिलने से काफी खुशी है जो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती है। हीरा नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों से वह अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं उनके भविष्य उज्ज्वल करने में खर्च करेंगे। वही हीरा पारखी ने बताया कि उक्त हीरे को आगामी नीलामी में रखा जाएगा। (इनपुट- संदीप विश्वकर्मा) ये भी पढ़ें- उज्जैन लोकायुक्त की कार्रवाई : हेड कॉन्स्टेबल को 4500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा, FIR दर्ज नहीं करने के एवज में मांगी थी घूस
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts