Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रख्यात लेखक और पूर्व IPS केकी एन दारूवाला का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Follow on Google News
प्रख्यात लेखक और पूर्व IPS केकी एन दारूवाला का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली। अंग्रेजी के मशहूर कवि और पूर्व आईपीएस अधिकारी केकी एन. दारूवाला का लंबी बीमारी और निमोनिया के बाद 87 साल की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी बेटी अनाहिता कपाड़िया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत के सबसे प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखकों में से एक दारूवाला का निधन गुरुवार रात हुआ।

एक साल पहले हुआ था स्ट्रोक

बेटी अनाहिता कपाड़िया ने मीडिया को बताया कि उन्हें (केकी एन. दारूवाला) एक साल पहले स्ट्रोक हुआ था और तब से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। स्ट्रोक से जुड़ी समस्याएं थीं। लेकिन, इस बार स्ट्रोक नहीं पड़ा था बल्कि निमोनिया से उनकी मौत हुई। दारूवाला की दो बेटियां अनाहिता और रूकवेन, दामाद और चार नाती-नातिन हैं। लेखक को उनकी लघु-कहानियों के लिए जाना जाता है। अंतिम संस्कार शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे पारसी आरामगाह में किया जाएगा।

कौन हैं केकी एन दारूवाला ?

  • साल 1937 में लाहौर में जन्मे दारूवाला ने लुधियाना के गवर्नमेंट कॉलेज से पढ़ाई की।
  • 1958 में वह भारतीय पुलिस सेवा (उत्तर प्रदेश कैडर) में शामिल हुए और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर तत्कालीन प्रधानमंत्री चरण सिंह के विशेष सहायक बने।
  • बाद में उन्हें रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में नियुक्त किया गया, जहां वह पदोन्नति मिलने के बाद रॉ के सचिव बने। भले ही उन्होंने पुलिस और बाद में रॉ में करियर बनाया, लेकिन साहित्य के प्रति लगाव से ही उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिली।
  • दारूवाला की कविता की पहली पुस्तक, "अंडर ओरियन" 1970 में प्रकाशित हुई थी। दो साल बाद, उन्हें अपनी दूसरी पुस्तक "अपैरिशन इन अप्रैल" के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय पुरस्कार मिला। उन्हें 1984 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला था।
  • हालांकि, उन्होंने "लेखकों के खिलाफ हिंसा करने वाले कुछ वैचारिक संगठनों के विरुद्ध आवाज उठाने में साहित्य अकादमी के विफल रहने" पर अक्टूबर 2015 में यह पुरस्कार लौटा दिया था।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts