Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फिल्म वेट्टुवन की शूटिंग में फेमस स्टंट आर्टिस्ट राजू की मौत, कैमरे में कैद दर्दनाक हादसा, प्रोड्यूसर पर FIR की मांग

Follow on Google News
फिल्म वेट्टुवन की शूटिंग में फेमस स्टंट आर्टिस्ट राजू की मौत, कैमरे में कैद दर्दनाक हादसा, प्रोड्यूसर पर FIR  की मांग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ के मशहूर स्टंट आर्टिस्ट मोहनराज उर्फ राजू की 13 जुलाई को स्टंट के दौरान हादसे में मौत हो गई। यह हादसा फिल्म वेट्टुवन की शूटिंग के दौरान हुआ। डायरेक्टर पा. रंजीत और एक्टर आर्या की फिल्म वेट्टुवन की शूटिंग पर हुए हादसे ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है।

    फेमस स्टंट आर्टिस्ट की हुई लाइव मौत

    स्टंटमैन राजू एक SUV गाड़ी चला रहे थे, जो रैंप से गुजरी और फिर पलट गई। गाड़ी सीधे नीचे गिरी और उसका आगे का हिस्सा जोर से जमीन से टकराया। इसी हादसे के दौरान फेमस स्टंट आर्टिस्ट राजू की मौत हो गई। पहले खबर थी की उनको हार्ट अटैक आया है, लेकिन सेट के इस वीडियो में दिख रहा है की स्टंट करते समय खतरनाक हादसा हुआ है।

    एक्टर विशाल ने जताया शोक

    हादसे की खबर सामने आने के बाद फिल्म आर्या के लीड एक्टर विशाल को गहरा सदमा लगा है। विशाल ने एक्स पर पोस्ट कर राजू के परिवार से वादा किया है। पोस्ट में लिखा, इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि स्टंट आर्टिस्ट राजू का आर्या और रंजीत की फिल्म के लिए कार स्टंट करते हुए निधन हो गया है। वो एक बहादुर इंसान थे।

    Uploaded media

    ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रोड्यूसर पर लगाया आरोप

    ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रोड्यूसर रंजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की मांग की है। एसोसिएशन ने पोस्ट में लिखा, तमिल फिल्म वेट्टुवन की शूटिंग के दौरान दुखद हादसा हुआ। कई वेक-अप कॉल के बावजूद प्रोड्यूसर्स ने पैसे बचाने के लिए सेफ्टी प्रोटोकॉल को नजरअंदाज किया और वर्कर्स की जान से समझौता किया है।

    Uploaded media

    राजू के परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

    राजू के परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की जा ही है। साथ ही कहा गया है कि फिल्म वेट्टुवन की शूटिंग रोक दी जाए और सभी फिल्मों के सेट पर सेफ्टी इंस्पेक्शन किया जाए। तमिल नाडू के केलाइपुर पुलिस स्टेशन में राजू की मौत का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच जारी है।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Latest Posts