PlayBreaking News

Anuradha Paudwal : मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल BJP में शामिल, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

Follow on Google News
Anuradha Paudwal : मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल BJP में शामिल, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और भजन गायिका अनुराधा पौडवाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं हैं। अनुराधा पौडवाल ऐसे समय में बीजेपी में शामिल हुईं हैं, जब देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग आज ही लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। ऐसे में देश में आचार संहिता लगने से पहले लोगों का राजनीतिक दलों में शामिल होना जारी है।

कौन हैं अनुराधा पौडवाल

अनुराधा पौडवाल हिंदी सिनेमा की गायिका हैं। फिल्मी दुनिया में डंका बजाने के बाद अब भजन गायिकी की दुनिया में उनका जादू चल रहा है। 27 अक्टूबर, 1954 को मुंबई में जन्मीं अनुराधा ने अपने गायन करियर की शुरूआत 1973 में आई अमिताभ बच्चन और जया प्रदा की फिल्म ‘अभिमान’ से की थी। ‘आशिकी’, ‘ दिल है कि मानता नहीं’ और ‘बेटा’ फिल्म को इन्होंने अपनी आवाज दी। इन्हीं फिल्मों के लिए अनुराधा को फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने करियर में गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मराठी, संस्कृत, बंगाली, तमिल, तेलुगु, उड़िया, असमिया, पंजाबी, भोजपुरी, नेपाली और मैथिली सहित कई भाषाओं में 9,000 से अधिक गाने गाए हैं। वहीं, 1,500 से अधिक भजन रिकार्ड किए हैं। https://twitter.com/ANI/status/1768907580158443691?s=20
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts