Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ashok Kharat Files :'तुम पिछले जन्म की अप्सरा हो' बोलकर किया महिला का यौन शोषण, तीसरा केस दर्ज

नासिक के स्वयंभू मर्चेंट नेवी कैप्टन अशोक खरात पर तीसरा केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने एक विवाहित महिला को पिछले जन्म की अप्सरा बताकर यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराया। भोंदू बाबा के कारनामों की जांच के लिए एसआईटी तेजस्वी सातपुते के नेतृत्व में पड़ताल कर रही है।
'तुम पिछले जन्म की अप्सरा हो' बोलकर किया महिला का यौन शोषण, तीसरा केस दर्ज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के नासिक से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। खुद को मर्चेंट नेवी का कैप्टन और त्रिकालज्ञानी बताने वाला अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा अब बड़े घोटाले और गंभीर आरोपों के घेरे में है। धर्म और आस्था का सहारा लेकर लोगों को प्रभावित करने वाला यह व्यक्ति लंबे समय से कथित तौर पर मासूमों को अपने जाल में फंसा रहा था। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, उसके कथित काले साम्राज्य की कई परतें खुलती जा रही हैं।

    परेशान महिला को ऐसे जाल में फंसाया

    सरकारवाड़ा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार एक विवाहित महिला, जो पारिवारिक विवादों से मानसिक रूप से परेशान थी, समाधान की उम्मीद लेकर अशोक खरात के पास पहुंची। खरात ने अपनी तथाकथित दैवीय शक्तियों का दावा करते हुए महिला से कहा कि वह पिछले जन्म की अप्सरा है और उसके ग्रह-नक्षत्र उसके वैवाहिक जीवन में टूटने का संकेत दे रहे हैं। इस तरह की भविष्यवाणियों और भ्रमित करने वाली बातों के जरिए उसने महिला का भरोसा जीत लिया।

    तांत्रिक उपायों के नाम पर शोषण के आरोप

    महिला का आरोप है कि धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-पाठ के नाम पर खरात ने उसे लगातार अपने प्रभाव में बनाए रखा। कथित तौर पर इस दौरान उसने महिला का शारीरिक शोषण किया। आरोप यह भी है कि जब महिला गर्भवती हुई, तो उसे कार्यालय में बुलाकर जबरन गर्भपात की दवाएं दी गईं। इतना ही नहीं, उसे यह कहकर बहलाया गया कि उसके भाग्य में दो शादियां लिखी हैं और वर्ष 2025 में वह उससे विवाह करेगा, जिससे उसका जीवन सुखी हो जाएगा।

    Featured News

    बंदूक के दम पर बनाई दहशत

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अशोक खरात केवल धार्मिक छवि बनाने तक सीमित नहीं था, बल्कि इलाके में अपनी दहशत भी बनाए रखता था। बताया जाता है कि वह सप्ताहांत में अपने फार्महाउस पर आता था और लंबी साइकिलिंग करता था, लेकिन इस दौरान उसके पास हथियार भी रहता था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उसने दबाव बनाकर कई किसानों की जमीन हड़पी और विरोध करने वालों पर झूठे मामले दर्ज कराए। पुलिस ने उसके कर्मचारियों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाई हैं।

    अघोरी कृत्य और हाई-टेक ठगी का जाल

    जांच एजेंसियों की पड़ताल में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में नकली सांप और बाघ की खाल जैसी चीजें रखकर लोगों को डराया जाता था। रिमोट से चलने वाले नकली सांपों को चमत्कार बताकर श्रद्धालुओं पर प्रभाव जमाया जाता था। इसके अलावा साधारण बीजों को पॉलिश कर चमत्कारी रत्न बताकर महंगे दामों में बेचे जाने के आरोप भी सामने आए हैं। संपत्तियों से कथित तौर पर अघोरी पूजा से जुड़े सामान और आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात भी कही जा रही है।

    लग्जरी लाइफ और विदेश यात्राओं पर सवाल

    अधिकारियों को जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि अशोक खरात ने लगभग 150 विदेश यात्राएं की थीं। हाल ही में उसकी दक्षिण कोरिया यात्रा से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इन यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया गया पैसा कथित ठगी और अवैध गतिविधियों से जुटाया गया हो सकता है। उसकी आलीशान जीवनशैली अब जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।

    Breaking News

    राजनीति में गूंजा मामला, ट्रस्ट पर भी जांच

    यह मामला अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया है कि खरात को कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण मिला हुआ था और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। खरात से जुड़े शिवनिका संस्थान ट्रस्ट की भूमिका भी जांच के दायरे में है, जहां कथित तौर पर ट्रस्ट की संरचना में बदलाव कर करीबी लोगों को जोड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेजों के गायब होने की बात भी सामने आई है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts