Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुल की मांग के सवाल पर भड़के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, बोले- काम की बात नहीं करते, सिर्फ कमियां गिनाते हो

मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते लखनादौन के गणेशगंज में सड़क, पुल-पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा नहीं होती, केवल कमियां गिनाई जाती हैं। कुलस्ते के पुराने विवादित बयान भी समय-समय पर सुर्खियों में रहे हैं।
पुल की मांग के सवाल पर भड़के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, बोले- काम की बात नहीं करते, सिर्फ कमियां गिनाते हो
मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते।

सिवनी/लखनादौन। मंडला लोकसभा क्षेत्र से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल मंडला लोकसभा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते समरसता संकल्प अभियान कलश वंदन यात्रा के समापन कार्यक्रम में लखनादौन तहसील के गणेशगंज पहुंचे थे। इसी दौरान जब पीपुल्स अपडेट के संवाददाता बालमुकुंद सिंह ने उनसे इलाके में पुल-पुलिया सहित सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर ध्यानाकर्षित कराना चाहा, तो सांसद महोदय भड़क उठे।

इतने सारे  काम  किए वो नहीं  दिखते...

जब उनसे जनता की इस मांग और समस्या को लेकर सवाल किया गया, तो समाधान का ठोस आश्वासन देने के बजाय सांसद कुलस्ते ने तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि देखिए ये सब चीजें कहीं न कहीं आती है इतने सारे काम किए हैं, लेकिन कभी उन कामों की बात नहीं होती, आप लोग केवल कमियां गिनाते रहते हैं।

कागजात लेकर जा रहा हूं

जब उनसे दोबारा कहा गया कि यह जनता की मांग है, तो उन्होंने हाथ में थामे दस्तावेजों को दिखाते हुए कहा कि वे कागजात लेकर जा रहे हैं और इसके बाद वे अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। विकास कार्यों के दावों के बीच जनता की बुनियादी मांग पर सांसद का यह रवैया और बयान अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: गोटमार मेला-झंडे को जीतने के लिए पांढुर्णा में जारी है जंग, पत्थरों से लहूलुहान हुए खिलाड़ी

फग्गन सिंह के ये बयान भी सुर्खियों में रहे

2025-पाकिस्तान के हमारे आतंकवादी

मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलस्ते ने कहा था कि सेना ने “पाकिस्तान के जो हमारे आतंकवादी हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।” इसमें “हमारे आतंकवादी” शब्द को लेकर बड़ा विवाद हुआ। कांग्रेस ने इसे लेकर तीखी आलोचना की।

2022- गुजरात में सबसे ज्यादा दारू पीने वाले लोग 

दिसंबर 2022 में भोपाल के एक कार्यक्रम में शराबबंदी पर बोलते हुए उन्होंने कहा था कि गुजरात में शराब प्रतिबंधित होने के बावजूद वहां सबसे ज्यादा शराब पीने वाले लोग हैं।

2022-हेमा मालिनी के गाल से सड़क की तुलना 

डिंडौरी में एक कार्यक्रम के दौरान सड़क की गुणवत्ता बताते हुए कुलस्ते ने सड़क को “हेमा मालिनी के गाल जैसी चिकनी” बताया था।  बयान के शब्दों पर विवाद हुआ और महिला सम्मान को लेकर भी सवाल उठे। 

ये भी पढ़ें: नागपुर में फिल्मी स्टाइल बैंक लूट, कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर 4 लाख उड़ाए; सामने आया CCTV

2021- शराब लोगों के लिए बड़ा टॉनिक है

कोरोना काल में शराब की दुकानें खोलने के सवाल पर कुलस्ते ने कहा था कि “शराब लोगों के लिए एक बड़ा टॉनिक है” और कोरोना के समय इसकी जरूरत बताई थी। उन्होंने शराब को सरकार के लिए राजस्व का बड़ा माध्यम भी बताया था। बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई। 




Thakur Singh
By Thakur Singh

ठाकुर बालमुकुंद सिंह वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने रानी...Read More

Latest Posts