PlayBreaking News

The India Story Teaser :'द इंडिया स्टोरी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, काजल अग्रवाल ने खोली खाने में जहर की परतें

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म खाने में मिलावट और पेस्टिसाइड जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। कोर्टरूम ड्रामा में काजल अग्रवाल पेस्टिसाइड कंपनियों के खिलाफ लड़ाई लड़ती नजर आएंगी। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Follow on Google News
'द इंडिया स्टोरी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, काजल अग्रवाल ने खोली खाने में जहर की परतें
The India Story Teaser

मुंबई। काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में खाने में मिलावट और पेस्टिसाइड जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया है। कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में काजल अग्रवाल एक वकील की भूमिका निभा रही हैं, जबकि श्रेयस तलपड़े अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ते नजर आएंगे।

ट्रेलर की शुरुआत विरोध प्रदर्शन से

ट्रेलर की शुरुआत एक बड़े विरोध प्रदर्शन से होती है। किसान और आम लोग सड़कों पर उतरकर वकील अर्चना (काजल अग्रवाल) की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। प्रदर्शनकारी उनके पोस्टरों पर कालिख पोतते हुए भी दिखाई देते हैं।

बेटी की मौत के लिए मांगा इंसाफ

इसके बाद कहानी कोर्टरूम में पहुंचती है। यहां श्रेयस तलपड़े का किरदार योगेश पांडे अपनी 7 साल की बेटी की मौत के लिए न्याय की मांग करता है। उसका दावा है कि उसकी बेटी की मौत कैंसर से नहीं, बल्कि खाने में मिलावट और पेस्टिसाइड के कारण हुई।

Entertainment

पेस्टिसाइड कंपनियों के खिलाफ लड़ाई

फिल्म में काजल अग्रवाल वकील अर्चना के किरदार में पेस्टिसाइड बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ अदालत में लड़ाई लड़ती नजर आती हैं। ट्रेलर के अंत में एक भावुक और चौंकाने वाला दृश्य भी है, जहां विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला अर्चना को थप्पड़ मार देती है।

फिल्म उठाती है गंभीर मुद्दा

'द इंडिया स्टोरी' में खाने में मिलावट, जहरीले पेस्टिसाइड और इनके लोगों की सेहत पर पड़ने वाले असर को दिखाया गया है। फिल्म यह सवाल उठाती है कि रोजमर्रा का खाना किस तरह धीरे-धीरे लोगों की जिंदगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित कर सकता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि इसकी कहानी और प्रोडक्शन सागर बी. शिंदे ने संभाला है। फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts