हमारे घर में इंस्टामार्ट से कॉकरोच आ रहे हैं, श्वेता तिवारी के घर पहुंचा ‘अनचाहा मेहमान’, वीडियो बनाकर तुकाराम मुंढे से पूछा सवाल

श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन ऑर्डर किए गए एनर्जी ड्रिंक के साथ कॉकरोच मिलने का दावा किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर महाराष्ट्र FDA अधिकारी तुकाराम मुंढे से सवाल किया। उन्होंने अपने पुराने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ विवाद को लेकर भी तंज कसा। जानिए क्या है पूरा मामला, सोनम वांगचुक से इसका कनेक्शन और श्वेता ने सोशल मीडिया पर क्या कहा।
हमारे घर में इंस्टामार्ट से कॉकरोच आ रहे हैं, श्वेता तिवारी के घर पहुंचा ‘अनचाहा मेहमान’, वीडियो बनाकर तुकाराम मुंढे से पूछा सवाल
श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन ऑर्डर किए गए एनर्जी ड्रिंक के साथ कॉकरोच मिलने का दावा किया है।

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस का दावा है कि उन्होंने ऑनलाइन एनर्जी ड्रिंक ऑर्डर किया था, लेकिन सामान खोलने के बाद उन्हें उसमें कॉकरोच नजर आया। इसके बाद श्वेता ने वीडियो बनाकर अपनी नाराजगी जाहिर की और महाराष्ट्र के FDA अधिकारी तुकाराम मुंढे को भी टैग कर सवाल किया। लेकिन इंस्टामार्ट से हमारे घर में ये (कॉकरोच) भी आया। कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है।’ दूसरे वीडियो में श्वेता ने कॉकरोच दिखाया और कहा, ‘क्या हमें तुकाराम मुंढे जी को टैग करना चाहिए। मुंढे जी ये हमारे घर में इंस्टामार्ट से कॉकरोच आ रहे हैं। आप कहां हैं, ध्यान दीजिए।’

एनर्जी ड्रिंक के साथ घर पहुंचा ‘अनचाहा मेहमान’

श्वेता तिवारी ने बताया कि उन्होंने इंस्टामार्ट से रेड बुल ऑर्डर किया था। ऑर्डर मिलने के बाद उनके घर में एक कॉकरोच नजर आया। एक्ट्रेस ने इसका वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि कॉकरोच घर के अंदर इधर-उधर घूम रहा है। इस पूरे मामले को लेकर श्वेता काफी हैरान नजर आईं।

Twitter Post

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में डिब्बे से खुला तेल खरीदते हैं? अब नहीं मिलेगी ये सुविधा, FDA ने खुले तेल की बिक्री पर लगाई रोक

श्वेता ने तुकाराम मुंढे को किया टैग

कॉकरोच का वीडियो शेयर करते हुए श्वेता ने महाराष्ट्र FDA अधिकारी तुकाराम मुंढे से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए उनके घर तक कॉकरोच कैसे पहुंच गया और इस मामले पर कार्रवाई कौन करेगा। श्वेता का इशारा इस बात की तरफ था कि अगर खाद्य या पेय पदार्थ की डिलीवरी के साथ ऐसी समस्या सामने आती है, तो फूड सेफ्टी अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर भी साधा निशाना

श्वेता ने इस पूरे मामले को एक पुराने विवाद से भी जोड़ दिया। उन्होंने अपने दोस्त की एक पोस्ट शेयर की, जिसमें कॉकरोच को लेकर मजाकिया अंदाज में लिखा गया था। दरअसल, यह इशारा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से जुड़े एक प्रोटेस्ट की तरफ था। श्वेता पहले ही इस प्रदर्शन की आलोचना कर चुकी हैं।

/img/404/1787229013103

ये भी पढ़ें: First Look, Teaser और Trailer में क्या अंतर होता है? आसान भाषा में समझिए फिल्म प्रमोशन का गणित

सोनम वांगचुक के समर्थन में क्या बोली थीं श्वेता?

श्वेता तिवारी ने इससे पहले सोनम वांगचुक से जुड़े एक आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि वांगचुक शिक्षा और बच्चों के भविष्य जैसे अहम मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं और उनकी बात सुनी जानी चाहिए। हालांकि, एक्ट्रेस ने साफ किया था कि वह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के तरीके का समर्थन नहीं करतीं। श्वेता का आरोप था कि इस समूह की ओर से सोनम वांगचुक के मुद्दे का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए किया जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने खुद को इस प्रोटेस्ट से अलग बताया था।

सोशल मीडिया पर फिर छाया ‘कॉकरोच’ वाला मजाक

अब एनर्जी ड्रिंक वाले मामले के बाद श्वेता की पोस्ट को उसी पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। दोस्त की पोस्ट को री-शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कॉकरोच पर तंज किया। यानी एक तरफ श्वेता ऑनलाइन ऑर्डर से जुड़े अनुभव को लेकर सवाल उठा रही थीं, तो दूसरी तरफ उसी बहाने पुराने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ विवाद पर भी कटाक्ष करती नजर आईं।

/img/404/1787228965865

‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आ रही हैं श्वेता

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी इन दिनों अमेजन प्राइम के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में नजर आ रही हैं। ‘कसौटी जिंदगी की’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली श्वेता ‘बिग बॉस’ की विजेता भी रह चुकी हैं। अपने प्रोफेशनल काम के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts