Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हर किसी को वरुण जैसा बेटा मिले...‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च में छलके डेविड धवन के आंसू

डेविड धवन फिल्म 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' के ट्रेलर लॉन्च पर बेटे वरुण धवन की तारीफ करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हर किसी को वरुण जैसा बेटा मिलना चाहिए। फिल्म में वरुण डबल रोल में नजर आएंगे।
Follow on Google News
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च में छलके डेविड धवन के आंसू
बेटे वरुण धवन के साथ डेविड धवन

डेविड धवन अपनी आने वाली फिल्म 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भावुक नजर आए। बेटे वरुण धवन के बारे में बात करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि हर पिता को वरुण जैसा बेटा मिलना चाहिए।

बेटे की तारीफ करते हुए भावुक हुए डेविड धवन

इवेंट के दौरान डेविड धवन ने कहा कि जब मैं अस्पताल में था, तब भी वरुण मेरे साथ वहीं सोता था। वह बहुत अच्छा बेटा है। एक एक्टर के तौर पर भी वह लगातार बेहतर होता जा रहा है। आप उससे जो चाहोगे, वह आपको देगा। उन्होंने आगे कहा कि एक पिता के तौर पर उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और हर किसी को ऐसा बेटा मिलना चाहिए।

फिल्म में नजर आएंगी कई बड़े सितारे

फिल्म 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा राजपाल यादव, जॉनी लीवर, चंकी पांडे और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

चौथी बार साथ काम कर रहे डेविड और वरुण

डेविड धवन और वरुण धवन की यह साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों Main Tera Hero, Judwaa 2 और Coolie No. 1 में साथ काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: कंगना का नया पंगा! आखिर किस्से रचाई गुपचुप शादी? गले में मंगलसूत्र, हाथ में हरी चूड़ियां पहने VIDEO VIRAL

डबल रोल में दिखेंगे वरुण धवन

फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी प्रेम कहानी हर बार असफल हो जाती है। बाद में उसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है, जहां उसे किस्मत बदलने का मौका मिलता है। इस फिल्म में वरुण धवन डबल रोल में नजर आएंगे। उनका एक किरदार बॉय-नेक्स्ट-डोर अंदाज में होगा, जबकि दूसरा ज्यादा मैच्योर लुक में दिखाई देगा।

‘बॉर्डर 2’ में भी दिखा था दमदार अंदाज

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 450 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts