PlayBreaking News

कंगना का नया पंगा!आखिर किस्से रचाई गुपचुप शादी? गले में मंगलसूत्र, हाथ में हरी चूड़ियां पहने VIDEO VIRAL

कंगना रनौत का शादीशुदा लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलसूत्र, हरी चूड़ियां और सिंपल सूट में नजर आईं कंगना को देखकर फैंस ने उनकी सीक्रेट शादी के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लुक उनकी आने वाली फिल्म Tanu Weds Manu 3 की शूटिंग का हिस्सा बताया जा रहा है।
Follow on Google News
आखिर किस्से रचाई गुपचुप शादी? गले में मंगलसूत्र, हाथ में हरी चूड़ियां पहने VIDEO VIRAL

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि उनका नया लुक है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कंगना शादीशुदा महिला के अंदाज में नजर आईं, जिसके बाद फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों पहने नजर आईं कंगना

वायरल वीडियो में कंगना रनौत एक बिल्डिंग से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम उन्हें चारों तरफ से घेरे रहती है। कंगना ने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहन रखा था। माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां उनके लुक को पूरी तरह शादीशुदा महिला जैसा बना रही थीं। उनका यह सिंपल और एलिगेंट अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। हालांकि, कंगना ने वहां मौजूद पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और सीधे अपनी कार में बैठकर रवाना हो गईं।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई शादी की चर्चा

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या कंगना रनौत ने गुपचुप शादी कर ली है।

एक यूजर ने लिखा- गले में मंगलसूत्र? क्या कंगना ने शादी कर ली?

वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया- लगता है चुपके से शादी हो गई।

कुछ लोगों ने इसे किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा भी बताया। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bharat Bhhagya Viddhaata : ‘भारत भाग्य विधाता’ में नर्स के रोल में दिखेंगी कंगना, 26/11 हमले की घटना पर आधारित है कहानी

क्या सच में कंगना ने कर ली शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत ने कोई सीक्रेट शादी नहीं की है। बताया जा रहा है कि उनका यह लुक उनकी आने वाली फिल्म Tanu Weds Manu 3 का हिस्सा है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में कंगना की जोड़ी एक बार फिर आर. माधवन के साथ नजर आने वाली है। इससे पहले भी ‘तनु वेड्स मनु’ सीरीज को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

जल्द इस फिल्म में भी दिखेंगी कंगना

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत हाल ही में फिल्म Emergency में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे खास सफलता नहीं मिल सकी। अब कंगना जल्द ही फिल्म Bharat Bhagya Vidhata में दिखाई देंगी। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts