PlayBreaking News

Salman Khan :सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में दिखा सांप, तुरंत बुलानी पड़ी रेस्क्यू टीम; सामने आया VIDEO

मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अचानक सांप दिखने से हड़कंप मच गया। सांप कार पार्किंग एरिया में घुस गया था, जिसके बाद स्नेक हैंडलर और पुलिस को बुलाया गया। राहत की बात यह रही कि पकड़ा गया धामण सांप जहरीला नहीं था और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
Follow on Google News
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में दिखा सांप, तुरंत बुलानी पड़ी रेस्क्यू टीम; सामने आया VIDEO

मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में उस समय हड़कंप मच गया, जब बिल्डिंग के नीचे अचानक एक सांप दिखाई दिया। सांप दिखते ही सिक्योरिटी गार्ड्स अलर्ट हो गए और तुरंत स्नेक हैंडलर को बुलाया गया। कुछ देर बाद मुंबई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पार्किंग एरिया में घुसा था सांप

जानकारी के मुताबिक, सांप कार पार्किंग एरिया के शटर के अंदर घुस गया था। इसी पार्किंग के ऊपर पहली मंजिल पर सलमान खान अपने परिवार के साथ रहते हैं।

रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा सांप

मौके पर पहुंचे स्नेक हैंडलर ने सावधानी के साथ सांप को पकड़कर सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। पुलिस ने भी पूरे इलाके को संभाले रखा। राहत की बात यह रही कि सांप जहरीला नहीं था और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

ये भी पढ़ें: क्या भाईजान टूट गए? सलमान खान की वायरल पोस्ट ने उड़ाए होश, मां बोलीं- 'बेटा क्या हुआ'?

धामण प्रजाति का था सांप

पकड़ा गया सांप धामण प्रजाति का बताया जा रहा है। यह करीब 5 फीट लंबा था और जहरीला नहीं होता। मामले की जानकारी बांद्रा पश्चिम पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। साथ ही वन विभाग कंट्रोल रूम को भी इसकी सूचना दी गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें स्नेक हैंडलर सांप को पकड़कर बैग में डालते हुए नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सांप बिल्डिंग तक कैसे पहुंचा।

सलमान खान की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा सलमान डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में नयनतारा के साथ भी नजर आएंगे।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts