क्या भाईजान टूट गए?सलमान खान की वायरल पोस्ट ने उड़ाए होश, मां बोलीं- 'बेटा क्या हुआ'?

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी हर पोस्ट, हर तस्वीर और हर लाइन सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन जाती है। फैंस उनके स्टाइल, फिटनेस और पर्सनैलिटी के दीवाने हैं। लेकिन इस बार मामला सिर्फ स्टारडम का नहीं था, बल्कि एक भावनात्मक पोस्ट ने पूरे इंटरनेट को हिला दिया।
17 मई की पोस्ट ने मचाया बवाल
17 मई को सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक शर्टलेस फोटो शेयर की थी। फोटो में उनकी फिटनेस देखकर फैंस हैरान रह गए। 60 साल की उम्र में भी उनकी बॉडी और एनर्जी ने सबको चौंका दिया। लेकिन असली बवाल फोटो नहीं, बल्कि उसका कैप्शन था। उन्होंने लिखा था- मेरे हिसाब से खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं... अकेला और तन्हा... अकेला रहना आपकी पसंद है, जबकि तन्हा तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता।
फैंस की चिंता और वायरल कयास
इस क्रिप्टिक मैसेज ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। किसी ने कहा क्या सलमान खान अकेलापन महसूस कर रहे हैं? किसी ने लिखा: इतना बड़ा स्टार और तन्हाई? तो कुछ लोगों ने इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़ दिया। इतना ही नहीं, बात इतनी बढ़ गई कि उनके परिवार तक यह चर्चा पहुंच गई।
मां तक पहुंची खबर, फिर आया बड़ा ट्विस्ट
फैंस की चिंता बढ़ती देख घर के अंदर भी हलचल हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मां सलमा खान भी इस वायरल पोस्ट से परेशान हो गईं, लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब सलमान खान ने खुद सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी। मंगलवार देर रात सलमान खान ने एक नया पोस्ट किया और सारी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया। उन्होंने साफ कहा अरे यार, मैं अपनी बात नहीं कर रहा था... मैं अकेला कैसे हो सकता हूं जब मेरे पास इतना बड़ा और प्यारा परिवार है... मैं तन्हा कैसे हो सकता हूं जब आप लोगों का प्यार और दुआएं मेरे साथ हैं।
अकेला और तन्हा- मतलब क्या था?
सलमान खान ने जो पहली पोस्ट की थी, उसमें उन्होंने अकेला और तन्हा के फर्क को समझाया था। अकेला जब आप खुद चुनकर अकेले रहते हैं। तन्हा जब आपको लगता है कि कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता।
Panchayat Season 5 : रिंकी, सचिवजी, प्रहलाद चा के फोटो नजर आए...क्या जल्द ही आ रही है पंचायत-5!
आने वाले प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अभी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनकी आने वाली फिल्म पहले बैटल ऑफ गलवान नाम से चर्चा में थी, जिसे अब बदलकर नया टाइटल दिया गया है। यह फिल्म देशभक्ति और एक्शन से भरपूर होगी। इसके अलावा वह साउथ की एक बड़ी फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसमें नयनतारा उनके साथ होंगी। यह प्रोजेक्ट ईद 2027 के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है।











