हॉस्पिटल से डायरेक्ट करनी पड़ी थी फिल्म लगान, अंधेरे में मशाल लेकर शूटिंग करते थे एक्टर्स, बोरियत दूर करने केलिए सतरंज खेलते थे आमिर खान

सुपरहिट फिल्म लगान के असिस्टेंट डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने फिल्म को बनाने में आने वाली मुश्किलों के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि ‘शूटिंग के दौरान डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को स्लिप डिस्क हो गया था, जिस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा। इतना ही नहीं, उन्होंने हॉस्पिटल से फिल्म को डायरेक्ट किया।’ साथ ही उन्होंने सेट पर होने वाली मस्ती और मजाक के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि शूट के दौरान एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी नहीं था।
हमें पूरा एक सीन काटना पड़ा था- अपूर्व
अपूर्व लखिया ने बताया कि फिल्म ‘लगान की शूटिंग के दौरान हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक पूरा सीन तो काटना ही पड़ा, जिसमें रात के समय क्रिकेट मैच दिखाया जाना था। उस दौरान लोग मशाल लेकर खड़े थे, वे नंगे पांव थे और सिर्फ धोती-बनियान पहने हुए थे।’ अपूर्व ने कहा कि उन्हें अच्छी तरह याद है कि एक्टर्स को कितनी कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा था। लेकिन उनकी मेहनत और लगन की वजह से ही 'लगान' जैसी शानदार फिल्म बन पाई।





















