Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित घर पर तोड़फोड़, संध्या थिएटर मामले में मृतक महिला को 1 करोड़ रूपए देने की मांग कर रहे आरोपी

Follow on Google News
अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित घर पर तोड़फोड़, संध्या थिएटर मामले में मृतक महिला को 1 करोड़ रूपए देने की मांग कर रहे आरोपी
एंटरटेनमेंट न्यूज| पुष्पा 2 फेम अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म और संध्या थिएटर मामले को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। आज एक्टर के हैदराबाद स्थित घर के बाहर उस्मानिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने तोड़फोड़ की, जिस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो ये छात्र अल्लू अर्जुन के घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही स्टूडेंट्स ने संध्या थिएटर मामले में मृतक महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है।

मृतक महिला के परिवार को 25 लाख देंगे अल्लू अर्जुन 

एक्टर पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वे मृतक रेवती के परिवार को 25 लाख रुपए की मदद देंगे और घायलों का इलाज अपने खर्चे पर करवाएंगे। इस घटना से कुछ समय पहले, अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से अपील की थी कि वे अपनी भावनाओं को हमेशा की तरह जिम्मेदारी से व्यक्त करें। उन्होंने आग्रह किया था कि ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का उपयोग न करें और किसी के साथ अनुचित व्यवहार से बचें।

तेलंगाना के सीएम ने भी लगाया था आरोप 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विधानसभा के दौरान अल्लू अर्जुन को लापरवाह और आरोपी ठहराते हुए कहा- ‘अल्लू अर्जुन लापरवाह थे और मौत की सूचना मिलने के बावजूद उन्होंने थिएटर नहीं छोड़ा और रोड शो किया।’  हालांकि अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी सफाई पेश कर दी थी।  ये भी पढ़ें- पुष्पा 2 एक्टर पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने लगाया आरोप, अल्लू अर्जुन बोले- 20 साल इंडस्ट्री में कमाई हुई इज्जत को एक दिन में ठेस पहुंचाया गया
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts