Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इस साल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है छावा, विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म हुई साबित, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

Follow on Google News
इस साल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है छावा, विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म हुई साबित, तोड़े कई रिकॉर्ड्स
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा कई रिकार्ड्स को तोड़ती नजर आ रही है। अपनी रिलीज के 3 दिनों के अंदर ही फिल्म ने 116 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ यह विक्की कौशाल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। क्रिटिक का मानना है कि अगर ऐसा रहा तो छावा 2025 की सबसे बड़ी ऑलटाइम ब्लॉक बस्टर बन सकती है। इसके साथ फिल्म ने पद्मावत, गली बॉय और जोधा अकबर के रिकार्ड्स को भी तोड़ दिया है।  

तीन दिनों में 116 करोड़ का कलेक्शन, गली बॉय के रिकॉर्ड को तोड़ा 

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट साइट सैकनिल्क के अनुसार, 'छावा' ने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब 48.5 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का तीन दिनों का कुल कलेक्शन 116.5 करोड़ रुपए पहुंच गया है। ओपनिंग डे में फिल्म ने 31 करोड़ रुपए की धमाकेदार शुरुआत की, जो वेलेंटाइन डे पर रिलीज किसी भी फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग है। इसने रणवीर सिंह की 'गली बॉय' के 19.40 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं शनिवार को फिल्म ने 19.35% की ग्रोथ के साथ 37 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ रविवार को फिल्म ने 48.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया, जिससे यह विक्की कौशल के करियर का सबसे बड़ा वीकेंड बन गया।

2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

सिर्फ तीन दिनों में 116 करोड़ की कमाई के साथ 'छावा' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इसके बाद अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' है, जिसने तीन हफ्तों में 114 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 'देवा' और 'इमरजेंसी' काफी पीछे हैं।

पीरियड ड्रामा फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म बनी छावा 

'छावा' न केवल 2025 की सबसे बड़ी हिट बन रही है, बल्कि यह अब तक के पीरियड ड्रामा फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म ने जोधा अकबर, पद्मावत, बाजी राउ मस्तानी, मणिकर्णिका आदि के रिकार्ड्स को भी तोड़ दिया है। इसके पहले ये रिकॉर्ड पद्मावत के नाम था। 'पद्मावत' ने 19 करोड़, तो दूसरे दिन 32 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 'छावा' ने इन सभी रिकॉर्ड्स को तोड़कर पीरियड ड्रामा फिल्मों में अपना एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।  

'छावा' में दमदार स्टार कास्ट और म्यूजिक 

मड्डॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और डायना पेंटी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ए.आर. रहमान ने फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है। विक्की फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी येसूबाई भोसले के रोल में हैं। अक्षय खन्ना और डायना पेंटी ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts