PlayBreaking News

Batwara 1947 :‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर रिलीज, सनी देओल की दमदार वापसी

आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। ए.आर. रहमान के संगीत और जावेद अख्तर के बोलों के साथ यह फिल्म 1947 के विभाजन की कहानी दिखाएगी। फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
Follow on Google News
‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर रिलीज, सनी देओल की दमदार वापसी
'बंटवारा 1947' से सामने आया सनी देओल का फर्स्ट लुक

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। पोस्टर के सामने आते ही फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मोशन पोस्टर को देखकर साफ है कि फिल्म में इमोशन, गुस्सा और संघर्ष की गहरी कहानी दिखाई जाएगी।

दमदार स्टार कास्ट

फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं। यह पूरी स्टार कास्ट फिल्म को और मजबूत बनाती है।

कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी एक ऐसे हीरो के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नफरत और डर के माहौल में भी साहस और इंसानियत का रास्ता चुनता है। यह कहानी विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

ये भी पढ़ें: नोरा फतेही ने फिर मचाया धमाल! ‘Siir Siir’ रिलीज होते ही वायरल, 20 घंटे में 8 मिलियन व्यूज का तूफान

राजकुमार संतोषी का निर्देशन

इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी लगभग 30 साल बाद फिर साथ आई है, जिससे फैंस में खास उत्साह है।

हिट टीम का शानदार सहयोग

फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

रिलीज डेट

‘बंटवारा 1947’ को 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। यह फिल्म स्वतंत्रता और विभाजन के ऐतिहासिक दौर को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts