Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केरल की बेटी ने जीता बड़ा ताज! कैजिया लिज मैजो बनीं Miss Universe India 2026, अब भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज अपने नाम कर लिया है। जयपुर में हुए ग्रैंड फिनाले में 52 प्रतिभागियों के बीच कैजिया ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल राउंड में 40 सेकेंड के क्लोजिंग रिमार्क के दम पर बाजी मारी।
Follow on Google News
केरल की बेटी ने जीता बड़ा ताज! कैजिया लिज मैजो बनीं Miss Universe India 2026, अब भारत को करेंगी रिप्रेजेंट
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 बनीं कैजिया लिज मेजो

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता के तीसरे एडिशन में देशभर से 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कई राउंड और कड़े मुकाबले के बाद केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। टॉप-5 में पहुंचने वाली प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरकार कैजिया ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर खिताब जीत लिया।

40 सेकेंड के जवाब ने बदली बाजी

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता की घोषणा रात करीब 2:30 बजे की गई। फाइनल राउंड में प्रतिभागियों के सामने 40 सेकेंड में अपना क्लोजिंग रिमार्क देने की चुनौती रखी गई थी। इस राउंड में कैजिया लिज मेजो ने अपनी बात प्रभावी और आत्मविश्वास के साथ रखी। उनके जवाब और प्रस्तुति ने जजों को प्रभावित किया और वह खिताब जीतने में सफल रहीं। कैजिया को पूर्व मिस यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा ने विजेता का ताज पहनाया। ताज मिलते ही कैजिया की खुशी देखने लायक थी। उनके लिए यह पल उनके मॉडलिंग करियर की एक बड़ी उपलब्धि बन गया।

Miss Universe 2025 : मैक्सिको की फातिमा बॉश ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, इस नंबर पर रहीं भारत की मनिका विश्वकर्मा

टॉप-5 में इन सुंदरियों ने बनाई जगह

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फाइनल में पांच प्रतिभागियों ने जगह बनाई थी। इनमें तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मेजो, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ शामिल थीं। टॉप-2 में कैजिया लिज मेजो और तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश पहुंचीं। दोनों के बीच खिताब के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। हालांकि, अंतिम राउंड में कैजिया ने बाजी मार ली। वैष्णवी गणेश को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया। गुजरात की अनुश्री सतवालेकर सेकंड रनर-अप रहीं। महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव ने थर्ड रनर-अप का स्थान हासिल किया, जबकि उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ चौथी रनर-अप रहीं।

कौन हैं कैजिया लिज मेजो?

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने वाली कैजिया लिज मेजो अभी सिर्फ 19 साल की हैं। वह लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और मॉडलिंग के साथ-साथ क्लासिकल डांस में भी रुचि रखती हैं। कैजिया एक प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हैं। पढ़ाई, मॉडलिंग और डांस के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। राष्ट्रीय स्तर पर मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने से पहले भी कैजिया कई प्रतियोगिताओं का हिस्सा रह चुकी हैं। वह 'मिस टीन इंटरनेशनल' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और वहां फर्स्ट रनर-अप रही थीं। इसके अलावा उन्होंने 'मिस यूनिवर्स केरल 2026' का खिताब भी जीता था। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी जगह बनाई और आखिरकार मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता बन गईं।

अब मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने के बाद कैजिया लिज मेजो के सामने अब एक और बड़ी चुनौती है। वह नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने वाली मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंतरराष्ट्रीय मंच पर दुनिया के अलग-अलग देशों की प्रतिभागियों के साथ मुकाबला होगा। ऐसे में कैजिया के लिए यह मौका भारत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का होगा। उनकी जीत के बाद अब देशभर के लोगों की नजर नवंबर में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता पर रहेगी।

Miss Universe: मंच पर दोहराया इतिहास, 1994 का सवाल और 2025 का जलवा, मनिका विश्वकर्मा ने किया कमाल

जज पैनल में शामिल थीं बड़ी हस्तियां

जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में मनोरंजन और फैशन जगत की कई चर्चित हस्तियां जज पैनल का हिस्सा थीं। जज पैनल में पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन, अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला तथा अभिनेत्री सेलिना जेटली शामिल थीं। फिल्म मेकर प्रज्ञा कपूर भी जज पैनल का हिस्सा थीं। बड़ी हस्तियों की मौजूदगी ने इस प्रतियोगिता को और खास बना दिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रस्तुति और मंच पर प्रदर्शन को परखा गया।

केरल से जयपुर तक का सफर

कैजिया लिज मेजो की जीत सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट की जीत नहीं है, बल्कि उनके अब तक के सफर का नतीजा भी है। केरल स्तर की प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts