इंस्टाग्राम Grey Tick को लेकर मचा कन्फ्यूजन, क्या सच में कम हो रही Reels की Reach?

इंस्ट्राग्राम पर इन दिनों एक छोटे से बदलाव ने यूजर्स के बीच काफी सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ लोगों को अपने प्रोफाइल पर नाम या यूजरनेम के पास हल्का ग्रे चेकमार्क यानी ग्रे टीक दिखाई दे रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ग्रे टिक आने के बाद उनकी पोस्ट और Reels की Reach कम हो गई है। कुछ लोगों का कहना है कि पहले उनकी रील्स पर ज्यादा व्यूज आते थे, लेकिन ग्रे टिक दिखने के बाद वीडियो की परफॉर्मेंस कमजोर हो गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर यह ग्रे टीक है क्या और क्या सच में इसका इंस्ट्राग्राम रीच से कोई लेना-देना है?
क्या है Instagram का Grey Tick?
अगर आपके इंस्ट्राग्राम प्रोफाइल पर यूजरनेम के पास हल्का या फीका ग्रे चेकमार्क दिखाई दे रहा है, तो इसे मेटा वेरिफिकेशन से जुड़ा एक प्रोम्प्ट माना जा रहा है। यानी यह कोई सामान्य वेरिफिकेशन Badge नहीं है। इसके जरिए इंस्ट्राग्राम आपको मेटा वेरिफिकेशन सब्सक्रिप्शन लेने का विकल्प दिखा सकता है।
Grey Tick पर क्लिक करने पर क्या होता है?
अगर आपके अकाउंट पर यह ग्रे टिक दिखाई दे रहा है और आप उस पर टैप करते हैं, तो आपको मेटा वेरिफिकेशन का ऑप्शन नजर आ सकता है। यहां से सब्सक्रिप्शन लेने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। सब्सक्रिप्शन लेने के बाद योग्य यूजर्स को सामान्य ब्लू वेरिफिकेशन Badge मिलने का विकल्प दिया जा सकता है। इसलिए ग्रे टिक को देखकर यह समझना सही नहीं है कि आपका अकाउंट पहले से वेरिफिकेशन हो चुका है।
सबसे खास बात- दूसरे लोगों को नहीं दिखता Grey Tick
इस ग्रे टिक को लेकर एक और बात ध्यान देने वाली है। यह टिक सिर्फ उसी अकाउंट के यूजर को दिखाई देता है, जिस प्रोफाइल पर यह Prompt आया है। यानी अगर आपके इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर ग्रे टिक दिख रहा है, तो जरूरी नहीं कि आपके फॉलोअर्स या दूसरे यूजर्स को भी आपकी प्रोफाइल पर यह टिक नजर आए।
ये भी पढ़ें: ‘Toxic’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, यश की आंखों के सामने गिरा स्पीकर स्टैंड, 2 लोग घायल
क्या Grey Tick से कम हो रही है Reach?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ग्रे टिक आने के बाद इंस्ट्राग्राम रील्स की रीच और व्यूज कम हो जाते हैं? फिलहाल इंस्ट्राग्राम की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे यह साबित हो कि ग्रे टिक का रीच या व्यूज कम होने से सीधा संबंध है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने अनुभव जरूर शेयर कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ इन दावों के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि ग्रे टिक की वजह से रीच कम हो रही है।
Reach कम लगे तो इन चीजों को जरूर चेक करें
अगर आपको भी लगता है कि आपके इंस्ट्राग्राम अकाउंट की Reach पहले के मुकाबले कम हो गई है, तो तुरंत ग्रे टिक को इसकी वजह मानने के बजाय अपने पुराने पोस्ट का डेटा देखें। सबसे पहले पिछले 10 से 15 पोस्ट या Reels की Reach की तुलना करें। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि वास्तव में रीच लगातार कम हुई है या सिर्फ कुछ पोस्ट की Performance खराब रही है। इसके साथ इंस्ट्राग्राम Insights में यह भी देखें कि लोग आपकी Reel को कितनी देर तक देख रहे हैं।
Reel की शुरुआत पर खास ध्यान दें
अगर लोग वीडियो शुरू होने के कुछ ही सेकंड बाद उसे छोड़ रहे हैं, तो इसका असर रील की Performance पर पड़ सकता है। ऐसे में वीडियो के शुरुआती हिस्से को ज्यादा आकर्षक और सीधा रखने की कोशिश करें, ताकि यूजर शुरुआत में ही वीडियो छोड़कर न जाए।
ये भी पढ़ें: ‘YRKKH’ स्टार मोहसिन खान ने तमन्ना संग की गुपचुप सगाई, डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं दुल्हन, तस्वीरें वायरल
Views के साथ Shares और Saves भी देखें
सिर्फ व्यूज देखकर किसी रील की Performance का अंदाजा लगाना सही नहीं है। यह भी देखें कि लोगों ने आपकी पोस्ट को कितनी बार शेयर और सेव किया। मान लीजिए किसी वीडियो पर 200 व्यूज आए, लेकिन उसे किसी ने शेयर या सेव नहीं किया। ऐसे में हो सकता है कि कंटेंट लोगों को ज्यादा देर तक रोक नहीं पाया या उन्हें इतना उपयोगी नहीं लगा कि वे उसे दूसरों के साथ शेयर करें।
जो कंटेंट पहले चला, उसका पैटर्न समझें
अगर आपकी कुछ पुरानी रील अच्छी चली थीं, तो यह देखें कि उनमें ऐसा क्या था जो लोगों को पसंद आया। उनका Topic, शुरुआत, वीडियो की लंबाई और Presentation जैसे पॉइंट्स नोट करें। इसके बाद उसी तरह के नए कंटेंट के साथ Experiment करके देखें कि ऑडियंस किस तरह की वीडियो पर ज्यादा प्रतिक्रिया दे रही है।
Bottom Line
इंस्ट्राग्राम पर ग्रे टिक दिखना फिलहाल मेटा वेरिफिकेशन के प्रोम्प्ट से जुड़ा माना जा रहा है। इसे रीच कम होने की सीधी वजह मानने का कोई आधिकारिक आधार नहीं है। अगर व्यूज कम हो रहे हैं, तो इंस्ट्राग्राम Insights में अपने कंटेंट की पूरी Performance जरूर चेक करें।





















