Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी Prime Focus पर Income Tax की रेड, जानिए पूरा मामला

फिल्ममेकर और ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी Prime Focus पर Income Tax की सर्च शुरू हुई। टैक्स और विदेशी लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी है। खबर के बाद शेयर 8% गिरे।
‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी Prime Focus पर Income Tax की रेड, जानिए पूरा मामला
नमित मल्होत्रा की कंपनी पर Income Tax की सर्च, टैक्स और विदेशी लेन-देन से जुड़े दस्तावेज खंगाले।

फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बुधवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फिल्ममेकर और ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी Prime Focus Limited और उससे जुड़े एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर सर्च शुरू की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पिछले सप्ताह हुई इनकम टैक्स की सर्च से मिले दस्तावेजों और जानकारियों के आधार पर आगे बढ़ाई गई है।

Prime Focus और CA के ठिकानों पर जांच

जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम बुधवार सुबह Prime Focus Limited और कंपनी से जुड़े CA के ठिकानों पर पहुंची। टीम यहां दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह फिल्मी हस्तियों और कई प्रोडक्शन कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर हुई सर्च के दौरान कुछ ऐसे दस्तावेज और जानकारी सामने आई थी, जिनके आधार पर अब आगे की जांच की जा रही है।

Image

टैक्स और विदेशी लेन-देन पर नजर

जानकारी के अनुसार, जांच में टैक्स से जुड़े मामलों, वित्तीय लेन-देन और विदेशों में फंड ट्रांसफर से संबंधित जानकारी को देखा जा रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट यह समझने की कोशिश कर रहा है कि जांच के दायरे में आए लेन-देन किस तरह और किस उद्देश्य से किए गए थे। जांच टीम पहले की सर्च के दौरान सामने आए दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और फाइनेंशियल ट्रेल को भी खंगाल रही है। हालांकि, फिलहाल विभाग की कार्रवाई जारी है और सर्च पूरी होने के बाद ही पूरे मामले को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

खबर आते ही शेयरों पर असर

इनकम टैक्स की कार्रवाई की खबर का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। बुधवार सुबह Prime Focus Limited के शेयरों में अचानक दबाव बढ़ा और कंपनी के शेयर करीब 8 फीसदी तक गिर गए। बाजार में इस तरह की कार्रवाई की खबर आने के बाद निवेशकों की नजर अब कंपनी की ओर से आने वाले आधिकारिक स्पष्टीकरण और जांच की आगे की जानकारी पर है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर को हुआ डेंगू?, बिगड़ी तबीयत के बाद मेडिकल रूम में रखा; टीम ने बताया हेल्थ अपडेट

कौन हैं नमित मल्होत्रा?

नमित मल्होत्रा फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर हैं। Prime Focus के जरिए वह विजुअल इफेक्ट्स और फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। उनके प्रोडक्शन से ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ और ‘द गारफील्ड मूवी’ जैसी फिल्में जुड़ी हैं। अब नमित मल्होत्रा की सबसे चर्चित फिल्मों में ‘Ramayana: Part One’ शामिल है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, यश, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘रामायण’ को लेकर भी बढ़ी चर्चा

‘Ramayana: Part One’ को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। यह प्रोजेक्ट दो हिस्सों में रिलीज होने वाला है और इसके पहले पार्ट को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी पर इनकम टैक्स की कार्रवाई ने मनोरंजन जगत के साथ-साथ शेयर बाजार का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया है। फिलहाल जांच जारी है और विभाग की सर्च पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts