जबलपुर:इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं की कमी पर फूटा गुस्सा

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार शाम छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। सैकड़ों विद्यार्थियों ने कैंपस में जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं की कमी पर फूटा गुस्सा
AI GENERATED IMAGE

छात्रों ने पानी, बिजली, साफ-सफाई और हॉस्टल की खराब हालत को लेकर नाराजगी जताई। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश बढ़ा और छात्रों ने अल्टीमेटम तक दे दिया।

मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान छात्र

रविवार शाम कॉलेज परिसर में छात्रों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई और नियमित बिजली जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कैंपस में पंखे और वॉटर कूलर तक सही हालत में नहीं हैं, जिससे गर्मी में हालात और खराब हो जाते हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थी होने के बावजूद प्रबंधन उनकी बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज कर रहा है। उनका कहना है कि अब यह समस्या सहन के बाहर हो गई है, इसलिए उन्हें विरोध करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: शिवपुरी: करैरा में पति ने पत्नी का किया कत्ल, भाई-भाभी ने भी दिया साथ, 3 आरोपी गिरफ्तार

भीषण गर्मी में हॉस्टल की हालत खराब

छात्रों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ हॉस्टलों की स्थिति और खराब हो गई है। कई कमरों में पंखे ठीक से काम नहीं करते और बिजली की सप्लाई भी नियमित नहीं रहती है। इससे रात में सोना तक मुश्किल हो जाता है और पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। इसके अलावा हॉस्टल भवनों की जर्जर हालत भी चिंता का विषय है, जहां मरम्मत की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। छात्रों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में रहना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है और कॉलेज प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें: मेधावी योजना अटकी! 95 हजार इंजीनियरिंग-मेडिकल स्टूडेंट्स को 8 महीने से नहीं मिली राशि, फीस भरने को लेना पड़ रहा कर्ज

शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि वे पहले भी कई बार अपनी समस्याओं को लेकर प्राचार्य और हॉस्टल वार्डन को लिखित शिकायत दे चुके हैं। लेकिन इन शिकायतों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे उनकी नाराजगी लगातार बढ़ती गई। उनका कहना है कि हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं बदलता। इसी कारण छात्रों ने सामूहिक रूप से आवाज उठाने का फैसला किया और प्रदर्शन शुरू किया। उनका कहना है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts