शिवपुरी:करैरा में पति ने पत्नी का किया कत्ल, भाई-भाभी ने भी दिया साथ, 3 आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी जिले के करैरा के टीला रोड क्षेत्र में शनिवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध में उसके भाई और भाभी ने भी उसका साथ दिया।
Follow on Google News
करैरा में पति ने पत्नी का किया कत्ल, भाई-भाभी ने भी दिया साथ, 3 आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद ही मृतका के भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

आरोपी ने फोन पर दी हत्या की सूचना 

मृतका के भाई मदन पुत्र रामस्वरूप साहू 27 साल निवासी ग्राम फूलपुर थाना सीहोर ने करैरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी बहन नंदिनी साहू 23 साल अपने पति संदीप साहू 26 साल और बच्चे कार्तिक के साथ टीला रोड करैरा में रहती थी। शनिवार रात करीब 11 बजे संदीप ने मदन को फोन कर कहा कि उसने उसकी बहन नंदिनी को गला दबाकर मार डाला। यह सुनते ही मदन और उसका बड़ा भाई कल्याण साहू तुरंत गांव फूलपुर से करैरा पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि नंदिनी अपने कमरे में पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी : समझौता नहीं तो अमेरिका वो करेगा जो 47 साल में नहीं हुआ, अंजाम के लिए तैयार रहे

झगड़े के बाद हत्या की आशंका 

जब मदन और उसका भाई मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नंदिनी के गले और मुंह पर जगह-जगह नाखून के गहरे घाव थे और पीठ पर भी चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। इससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि नंदिनी ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया होगा। वहीं आरोपी संदीप के दोनों हाथों पर काटने के निशान पाए गए हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि घटना के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। संदीप ने खुद स्वीकार किया कि उसकी पत्नी उससे अक्सर झगड़ा करती थी और इसी बात से परेशान होकर उसने गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया। घटना के समय घर में उसका भाई मोनू और भाभी रुचि भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Jabalpur News : सवा सौ गायों ने लिया शरबत का लुत्फ, 3 क्विंटल तरबूज भी खाए!

पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी संदीप के साथ उसके भाई मोनू साहू 24 साल और उसकी पत्नी रुचि साहू 22 साल ने भी सहयोग किया। पुलिस ने मदन की शिकायत पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। करैरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान तीनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts