Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल में पति-पत्नी को हाथियों ने कुचला : जयसिंहनगर के जंगल में महुआ बीनने गए थे, दोनों की मौत

शहडोल में पति-पत्नी को हाथियों ने कुचला : जयसिंहनगर के जंगल में महुआ बीनने गए थे, दोनों की मौत
मप्र के शहडोल जिले के जयसिंहनगर फॉरेस्ट रेंज में चितराव गांव के पास जंगल में हाथियों ने पति-पत्नी को कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। पति-पत्नी जंगल में महुआ बीनने गए थे। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है। वन विभाग और पुलिस का अमला हाथियों पर नजर रखे हुए है। ये भी पढ़ें: इंदौर में जिंदा जलीं 2 बच्चियां : झगड़े के बाद बुआ ने लगाई झोपड़ी में आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छग से आए हाथियों का आतंक

पिछले कुछ समय से शहडोल इलाके में छत्तीसगढ़ से आए जंगली हाथियों का आतंक है। मंगलवार सुबह 5 बजे चितराव गांव के मोतीलाल बसोर और उनकी पत्नी मुलिया बाई महुआ बीन रहे थे। तभी हाथियों का दल वहां से गुजरा और उसने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वन परिक्षेत्र अमझोर, जयसिंहनगरऔर सीधी एवं जयसिंह नगर थाना प्रभारी अपने बल के साथ जंगल से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी करा रहे हैं। ग्रामीण को जंगल की तरफ नहीं जाने की समझाइश दी जा रही है। ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज : कहा- संन्यास की उम्र में सेहरा बांध रही कांग्रेस, सचिन बिरला को लेकर कही ये बात

हाथियों का नया दल पहुंचा शहडोल

हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मुख्य वन संरक्षक केपी वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की तरफ से हाथियों का दल अनूपपुर होते हुए शहडोल के जंगलों में पहुंचा है। ये हाथियों का नया दल है। दल में दो बच्चे भी शामिल हैं, इसलिए हाथी अधिक संवेदनशील दिख रहे हैं। महुआ बीने गए दो लोगों को मंगलवार की सुबह कुचल दिया है दोनों पति पत्नी हैं जिनकी मौत हो गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है विभागीय गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षा की पहल हो रही है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts