Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मप्र समेत 6 राज्यों में हो सकते हैं 2 या उससे अधिक चरणों में चुनाव

13 मार्च के बाद होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, एआई भी निभा सकता है बड़ी भूमिका
Follow on Google News
मप्र समेत 6 राज्यों में हो सकते हैं 2 या उससे अधिक चरणों में चुनाव

नई दिल्ली। देश में मार्च-अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि 13 मार्च के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। इसकी घोषणा किसी भी समय की जा सकती है। कहा जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव 7- 8 चरणों में हो सकते हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों के दौरे पर है। इस दौरे के पूरा होने के बाद चुनाव तारीखों का ऐलान किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा के चुनावी चरणों का निर्धारण ज्यादातर राज्यों में परंपरागत तौर पर होगा। बताया जा रहा है कि यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम जैसे राज्यों में चुनाव दो या दो से ज्यादा चरणों में मतदान होगा।

वहीं तमिलनाडु, केरल, गुजरात, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केंद्रशासित प्रदेशों में एक चरण में मतदान संपन्न होगा। अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के दौरे से चुनाव आयोग अपने लोकसभा चुनाव के लिए दौरे के कार्यक्रम का समापन करेगा। अनुमान है कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाएं फैलाने वालों को ढूढ़ने और हटाने के लिए चुनाव आयोग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के लिए एक विभाग बना सकता है। वहीं अगर कोई पार्टी या उम्मीदवार नियमों का उल्लंघन करना है, तो आयोग उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

तमिलनाडु के बाद यूपी का दौरा करेंगे आयोग के अधिकारी

सूत्रों का कहना है कि फिलहाल केंद्रीय चुनाव निकाय के अधिकारी तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का दौरा भी किया जाएगा। पिछले काफी समय से चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। आयोग का सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ नियमित बैठकों का दौर जारी है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव में पारदर्शिता लाने खासतौर पर चुनाव आयोग इस साल चुनावों के सुचारू संचालन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी यूज करने वाला है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts