🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

MP Board Exam 2027:10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

MP Board ने 2027 की 10वीं और 12वीं मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी और 12वीं की 17 फरवरी से शुरू होगी। जानें पेपर की तारीखें, परीक्षा का समय, प्रैक्टिकल, दूसरी परीक्षा और केंद्र पर पहुंचने से जुड़े जरूरी निर्देश।
Follow on Google News
10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
MP Board ने 2027 की 10वीं और 12वीं मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 13 अगस्त 2026 को साल 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक चलेगी। दोनों कक्षाओं के पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे।

10वीं की परीक्षा कब से होगी?

हाईस्कूल यानी 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी 2027 से शुरू होगी। पहले दिन भाषा विषयों के साथ चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर से जुड़े पेपर होंगे।

इसके बाद परीक्षा का शेड्यूल इस तरह रहेगा:

  • 25 फरवरी: NSQF के सभी विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • 27 फरवरी: उर्दू
  • 2 मार्च: हिंदी
  • 5 मार्च: गणित
  • 9 मार्च: अंग्रेजी
  • 12 मार्च: संस्कृत
  • 15 मार्च: विज्ञान
  • 18 मार्च: सामाजिक विज्ञान
/img/404/1786627251157

ये भी पढ़ें: भोपाल में अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हुआ बंदी, प्रहरी से मारपीट के बाद लगाई दौड़

12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से

हायर सेकेंडरी यानी 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी। पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज के पेपर होंगे।

इसके बाद अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तारीखों पर होंगी। प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:

  • 18 फरवरी: उर्दू और मराठी
  • 20 फरवरी: संस्कृत
  • 22 फरवरी: NSQF, शारीरिक शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • 23 फरवरी: हिंदी
  • 26 फरवरी: अंग्रेजी
  • 1 मार्च: इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस
  • 3 मार्च: समाजशास्त्र
  • 4 मार्च: भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र सहित अन्य विषय
  • 8 मार्च: जीव विज्ञान
  • 11 मार्च: राजनीति शास्त्र
  • 13 मार्च: रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन सहित अन्य विषय
  • 16 मार्च: गणित
  • 17 और 19 मार्च: अलग-अलग व्यावसायिक और वैकल्पिक विषय

परीक्षा केंद्र पर कब पहुंचना होगा?

MP Board ने छात्रों के लिए समय को लेकर भी जरूरी निर्देश जारी किए हैं। परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। इसके बाद 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में बैठना जरूरी होगा। 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 8:45 बजे प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा, जबकि 8:55 बजे उत्तरपुस्तिका दी जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी।

Breaking News

प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख भी जारी

10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 से 30 जून 2027 के बीच होंगी। वहीं, 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच कराई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षा छुट्टी वाले दिन भी आयोजित की जा सकती है।

दूसरी परीक्षा का भी शेड्यूल जारी

मंडल ने 10वीं और 12वीं की दूसरी परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। 12वीं की दूसरी परीक्षा 11 से 30 जून 2027 तक होगी। इसमें 11 जून को इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस, 15 जून को समाजशास्त्र, 16 जून को रसायन शास्त्र/इतिहास/व्यवसाय अध्ययन सहित अन्य विषय और 19 जून को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। वहीं, 10वीं की दूसरी परीक्षा 15 से 30 जून 2027 तक चलेगी। इसमें अंग्रेजी, गणित, उर्दू, भाषा विषय, NSQF व AI, संस्कृत, विज्ञान, हिंदी और सामाजिक विज्ञान के पेपर निर्धारित तारीखों पर होंगे।

DPSE की परीक्षा भी फरवरी से

विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा यानी DPSE की दो साल की मुख्य परीक्षा भी 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी। पहले साल की परीक्षाएं 17, 20, 23 और 25 फरवरी को होंगी। दूसरे साल के पेपर 18, 22, 24 और 26 फरवरी को होंगे। इसका परीक्षा समय भी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

छुट्टी वाले दिन भी हो सकती है परीक्षा

मंडल ने साफ किया है कि अगर परीक्षा के दौरान सरकारी या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा तय तारीख पर कराई जाएगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर परीक्षा की तारीख या समय में बदलाव किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में मंडल की ओर से इसकी जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों का कमाल! ‘खुद को ठीक’ करने वाली इलेक्ट्रॉनिक स्किन तैयार, जानिए कैसे काम करेगा ये मटेरियल

छात्रों के लिए जरूरी बातें

  • सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में बैठना जरूरी है।
  • 8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • 8:45 बजे प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए मिलेगा।
  • 8:55 बजे उत्तरपुस्तिका दी जाएगी।
  • परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
  • परीक्षा से पहले मिलने वाले 15 मिनट का इस्तेमाल प्रश्न-पत्र ध्यान से पढ़ने के लिए करें।
Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
icon

Latest Posts