Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के खंडवा में महसूस हुए भूकंप के झटके, डरकर घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

Follow on Google News
MP के खंडवा में महसूस हुए भूकंप के झटके, डरकर घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। विस्फोट जैसी आवाज आई तो लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किमी की गहराई पर था। सुबह करीब 9:05 बजे धरती में हलचल हुई। हालांकि, इस दौरान किसी भी  तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

जिले के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

खंडवा शहर के हाउसिंग बोर्ड, LIG कॉलोनी, कीर्ति नगर, नवकार नगर, गुलमोहर कॉलोनी, माता चौक आदि जगह से लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की पुष्टि की। जलेबी चौक गुलमोहर कॉलोनी के लोगों ने बताया कि जब वह चाय पी रहा था, तो कंपन से प्याला हाथ से छूट गया। इसी तरह कीर्ति नगर की एक महिला भी कंपन महसूस होने के बाद घर से बाहर निकल गई।

आखिर क्यों आते हैं भूकंप ?

भूकंप आने के पीछे की वजह पृथ्वी के भीतर मौजूद प्लेटों का आपस में टकराना है। हमारी पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती हैं। जब ये आपस में टकराती हैं, तब फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है। जिसकी वजह से सतह के कोने मुड़ जाते हैं और वहां दबाव बनने लगता है। ऐसी स्थिति में प्लेट के टूटने के बाद ऊर्जा पैदा होती है, जो बाहर निकलने के लिए रास्ता ढूंढती है। जिसकी वजह से धरती हिलने लगती है।

कैसे मापते हैं भूकंप की तीव्रता

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र (एपीसेंटर) से मापा जाता है। भूकंप को लेकर चार अलग-अलग जोन में बांटा गया है। मैक्रो सेस्मिक जोनिंग मैपिंग के अनुसार इसमें जोन-5 से जोन-2 तक शामिल है। जोन 5 को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना गया है और इसी तरह जोन दो सबसे कम संवेदनशील माना जाता है।

किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक है

• 0 से 1.9 तीव्रता का भूकंप काफी कमजोर होता है। सीज्मोग्राफ से ही इसका पता चलता है। • वहीं 2 से 2.9 तीव्रता का भूकंप रिक्टर स्केल पर हल्का कंपन करता है। • 3 से 3.9 तीव्रता का भूकंप आने पर ऐसा लगता है जैसे कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर गया हो। • 4 से 4.9 तीव्रता का भूकंप आने पर खिड़कियां टूट सकती हैं। साथ ही दीवारों पर टंगे फ्रेम गिर सकते हैं। • 5 से 5.9 तीव्रता का भूकंप आने पर घर का फर्नीचर हिल सकता है। • 6 से 6.9 तीव्रता का भूकंप आने पर इमारतों की नींव दरक सकती है। • 7 से 7.9 तीव्रता का भूकंप खतरनाक होता है। इससे बिल्डिंग गिर जाती हैं और जमीन में पाइप फट जाती है। • 8 से 8.9 तीव्रता का भूकंप काफी खतरनाक होता है। जापान, चीन समेत कई देशों में 8.8 से 8.9 तीव्रता वाले भूकंप ने खूब तबाही मचाई थी। • 9 और उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आने पर पूरी तबाही होती है। इमारतें गिर जाती है। पेड़ पौधे, समुद्रों के नजदीक सुनामी आ जाती है। ये भी पढ़ें- International Yoga Day : श्रीनगर में PM मोदी ने किया योग, कश्मीरी महिलाओं के साथ ली सेल्फी, बोले- नई योग इकोनॉमी को बढ़ते देख रही दुनिया
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts