Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पेरू में 6.1 तीव्रता का भूकंप : लीमा और कैलाओ में तबाही, एक की मौत, पांच घायल

मध्य तट पर आया जोरदार झटका
Follow on Google News
पेरू में 6.1 तीव्रता का भूकंप : लीमा और कैलाओ में तबाही, एक की मौत, पांच घायल
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में रविवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 11:35 बजे प्रशांत महासागर में आया। इसका केंद्र राजधानी लीमा से 23 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कैलाओ के पास स्थित था। भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग घायल

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी लीमा में एक 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जब वह अपने वाहन के बाहर एक यात्री का इंतजार कर रहा था, उसी समय निर्माणाधीन इमारत की दीवार का हिस्सा गिरकर उसके सिर पर आ गिरा। इसके अलावा पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

सड़कों और स्कूलों को भी नुकसान

पेरू के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने बताया कि भूकंप से सड़कों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर मलबा सड़क पर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय मीडिया द्वारा जारी वीडियो में कारों को गिरते मलबे से टकराते हुए भी देखा गया है।

राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

राष्ट्रपति कार्यालय ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे हालात की निगरानी के लिए कैलाओ पहुंचीं। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की।

पूरे लीमा में महसूस किए गए झटके

पेरू के भूभौतिकीय संस्थान के प्रमुख हर्नांडो तवेरा ने बताया कि लीमा के लगभग सभी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद चट्टानों से धूल और रेत का गुबार उठता भी देखा गया।

पेरू भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है

पेरू प्रशांत रिंग ऑफ फायर (Ring of Fire) क्षेत्र में स्थित है, जो भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस इलाके में अक्सर हल्के से लेकर तीव्र भूकंप आते रहते हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts