Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इनर कोर में हलचल से धरती पर घटेगी दिन की लंबाई

चार दशक में पहली बार मेंटल की तुलना में धीमी गति से घूम रहा है आंतरिक कोर
Follow on Google News
इनर कोर में हलचल से धरती पर घटेगी दिन की लंबाई

वाशिंगटन। पृथ्वी के आंतरिक कोर के घूमने की गति सतह की अपेक्षा धीरे-धीरे कम हो रही है। आंतरिक कोर के धीमे होने की वजह से पृथ्वी पर आने वाले समय में दिन की लंबाई कम हो सकती है। हालांकि, यह कमी एक सेकंड की होगी। नेचर जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन में पता चला है कि आंतरिक कोर ने 2010 से अपने घूमने की गति को धीमा करना शुरू किया है। पृथ्वी की आंतरिक कोर लोहे और निकल से बना एक ठोस गोला है, जो बाहरी तरल कोर के भीतर मौजूद है। यह गुरुत्वाकर्षण के चलते अपने स्थान पर स्थिर है। आंतरिक और बाहरी कोर मिलकर पृथ्वी की तीन परतों में से एक को बनाते हैं। अन्य दो परतें मेंटल और क्रस्ट हैं। क्रस्ट वह परत है जिस पर हम रहते हैं। पृथ्वी की कोर में होने वाली हलचल के लिए वैज्ञानिक भूकंप के दौरान प्राप्त होने वाली तरंगों की रिकॉर्डिंग का विश्लेषण करके कोर का अध्ययन करते हैं। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पृथ्वी विज्ञान के प्रोफेसर जॉन विडेल कहते हैं, जब मैंने पहली बार सीस्मोग्राम देखा तो हैरान रह गया। यह परिवर्तन का संकेत दे रहा था। 20 अधिक सीस्मोग्राम का अध्ययन किया गया और ये सभी एक ही पैटर्न की तरफ संकेत दे रहे थे।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts