Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंधाना के शानदार प्रदर्शन से आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदा

WPL का चौथा मुकाबला : बेंगलुरू के लिए रेणुका, जॉर्जिया ने लिए 3-3 विकेट
Follow on Google News
मंधाना के शानदार प्रदर्शन से आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदा

वडोदरा। कप्तान स्मृति मंधाना (81) और डेनिएल वायट (42) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के चौथे मुकाबले में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स को 22 गेंदे शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के 141 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए स्मृति मंधाना और डेनिएल वायट की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तेजी के साथ रन बटोरे।

दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में अरुंधति रेड्डी ने डेनिएल वायट को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। डेनिएल वायट ने 33 गेंदों में 7 चौके लगाते हुए (42) रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 46 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के लगाते हुए (81) रनों की पारी खेली। उन्हें 16वें ओवर में शिखा पांड़े ने आउट किया। आरसीबी ने 16.2 ओवर में 146 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts