Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल :पारिवारिक कलह के चलते फूफा ने किया एक साल के मासूम का अपहरण

पुलिस ने रात में पांच अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। अंतत: साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी घर से 10 किलोमीटर दूर भमरहा के जंगल में एक झोपड़ी में छिपा है। पु
पारिवारिक कलह के चलते फूफा ने किया एक साल के मासूम का अपहरण

शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मैर गांव में सोमवार रात एक साल के मासूम के अपहरण से हड़कंप मच गया। घटना के पीछे कोई बाहरी गिरोह नहीं, बल्कि बच्चे का सगा फूफा ही निकला। हालांकि, शहडोल पुलिस ने कुछ ही घंटों में मासूम को भमरहा के घने जंगल से सकुशल बरामद कर लिया।

खिलाने के बहाने ले गया आरोपी

घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है, जब मासूम महेंद्र की मां संगीता देवी बदहवास हालत में थाने पहुंची। संगीता ने पुलिस को बताया कि बच्चे का फूफा उमेश सिंह उसे खिलाने के बहाने गोद में लेकर निकला था, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी जिया उल हक ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और पुलिस की तीन विशेष टीमों का गठन कर रात में ही बच्चे की खोज शुरू की। 

यह भी पढ़ें: उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सुरक्षा में बड़ी चूक, बिना अनुमति पर्यटक पहुंचे कोर जोन; वनरक्षक की लापरवाही आई सामने

लगातार बदलता रहा अपनी लोकेशन

पुलिस ने रात में पांच अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। अंतत: साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी घर से 10 किलोमीटर दूर भमरहा के जंगल में एक झोपड़ी में छिपा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी उमेश सिंह को धर दबोचा। 

पत्नी से नाराजगी बनी अपहरण की वजह

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने कहा कि उसकी पत्नी मायके मैर गांव से वापस नहीं आ रही थी और उसे बच्चों से मिलने नहीं दे रही थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने साले के बेटे का अपहरण किया। 

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

थाना प्रभारी ब्यौहारी जिया उल हक ने बताया कि गांव वालों की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts