Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बुधनी-बरखेड़ा नॉन इंटरलॉकिंग के चलते दो दर्जन ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

Follow on Google News
बुधनी-बरखेड़ा नॉन इंटरलॉकिंग के चलते दो दर्जन ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

भोपाल। भोपाल-इटारसी रेलखंड पर बुधनी-बरखेड़ा (घाट सेक्शन) के बीच थर्ड लाइन चालू करने के संबंध में 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक बुधनी, मिडघाट, चौका एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इस खंड पर निर्धारित तिथियों में प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त एवं कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। आंशिक निरस्त गाड़ियां : 12853/12854 दुर्ग-भोपाल- दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस 26 नवंबर से 9 दिसंबर तक दुर्ग- इटारसी-दुर्ग के बीच चलेगी तथा इटारसी-भोपाल-इटारसी के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

               इन ट्रेनों के मार्ग बदले

  • 11464/11463 जबलपुरवै रावल-जबलपुर सोमनाथ एक्स. 27 नवंबर से 9 दिसबंर तक वाया जबलपुर-कटनी मुड़वारा-बीना- भोपाल होकर आना-जाना करेगी।
  • 18234/18233 बिलासपुरइंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्स. 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक न्यू कटनी जंक्शन-कटनी मुड़वारा-बीना- भोपाल होकर आना-जाना करेगी।
  • 22192/22191 जबलपुरइंदौर- जबलपुर एक्स. 7 नवंबर से 9 दिसंबर तक जबलपुर-कटनी बीना-भोपाल से चलेगी।
  • 12192/12191 जबलपुर हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्स. 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक जबलपुर-कटनी-बीना से जाएगी।
  • 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस कामायनी एक्स. 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक इटारसी-जबलपुर से जाएगी।
  • 19483/19484 अहमदाबाद- बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक आनंदछा यापुरी-नागदा-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा से जाएगी।
  • 19435 अहमदाबाद-आसनसोल एक्स. 30 नवंबर एवं 7 दिसंबर को आणंद-छायापुरी-नागदा-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा और 19436 आसनसोल-अहमदाबाद एक्स. 2 दिसंबर को निशातपुरा संत हिरदाराम नगर-नागदा- आणंद से गंतव्य को जाएगी।
  • 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 29 नवंबर एवं 6 दिसंबर को भीमसेन-ओहन-जबलपुरइटारसी और 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 एवं 8 दिसंबर को इटारसीज बलपुर-ओहन-भीमसेन होते हुए गंतव्य को जाएगी।
  • 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 28 नवंबर एवं 5 दिसंबर को तथा 11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस 30 नवंबर एवं 7 दिसंबर को इटारसीज बलपुर-ओहन-भीमसेन होते हुए आना-जाना करेगी।
  • 22538/ 22537 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशी नगर सुपरफास्ट एक्स. 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक वाया इटारसीज बलपुर-ओहन-भीमसेन होते हुए आना-जाना करेगी।
  • 12943 वलसाड-कानपुर एक्स. 6 दिसंबर को और 12944 कानपुर-वलसाड एक्सप्रेस 8 दिसंबर को वाया इटारसीज बलपुर-ओहन-भीमसेन होते आना-जाना करेगी।Budni
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts