रेगिस्तानी शहर जलमग्न... दुबई में बने बाढ़ जैसे हालात, एयरपोर्ट-मेट्रो स्टेशनों में घुसा पानी; ओमान में 18 की मौत

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी, दुबई और अल ऐन जैसे शहरों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दरअसल, UAE में सोमवार (15 अप्रैल) रात से बारिश शुरू हुई थी। मंगलवार को तो यहां भयानक मंजर देखने को मिला। सड़क से लेकर एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन, मॉल में पानी भर गया। मौसम विभाग ने बुधवार सुबह और तेज बारिश होने की आशंका जताई है। लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं, बहरीन, कतर और सऊदी अरब में भी भारी बारिश से हालात खराब हैं। ओमान में तेज बारिश के चलते 18 लोगों की मौत हो गई है।
https://twitter.com/psamachar1/status/1780490875627327766
ये भी पढ़ें - UAE News : भारतीय प्रवासियों और दुबई के शेखों ने साथ-साथ मनाया ईस्टर और इफ्तार
VIDEO में देखें दुबई में बाढ़ का भयानक मंजर
सोशल मीडिया पर इस समय दुबई से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जो काफी हैरान कर देने वाली हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश और तूफान के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पानी ही पानी नजर आया। वहीं, भीषण तूफान की वजह से घरों को भी काफी नुक्सान पहुंचा है। कई मेट्रो स्टेशनों पर पानी भर गया। ये सारी तस्वीरें मंगलवार की बताई जा रही हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1780466935559237711दुबई के ड्रेनेज सिस्टम का कमाल, 12 घंटे में शहर से पानी नदारद
बारिश से आई बाढ़ का सबसे अधिक असर दुबई के ट्रैफिक पर पड़ा है। सड़क यातायात बाधित हुई हैं। इसके साथ ही जगह-जगह पानी भरने की शिकायतें आईं थीं। इसके बाद दुबई में युद्ध की गति से काम किया गया, इसमें सबसे अहम रोल शहर के एडवांस ड्रेनेज सिस्टम का रहा। बुधवार की दोपहर तक दुबई के अधिकांश इलाकों से जल भराव की समस्या को खत्म कर दिया गया और ड्रेनेज के जरिए सारा पानी खाली कर लिया गया था। बुधवार को शहर फिर उसी रफ्तार से दौड़ने लगा जिसके लिए दुबई पहचाना जाता है।
https://twitter.com/psamachar1/status/1780490875627327766
ये भी पढ़ें - UAE News : भारतीय प्रवासियों और दुबई के शेखों ने साथ-साथ मनाया ईस्टर और इफ्तार





















