PlayBreaking News

Peoples Update Special :डीटीई काउंसलिंग में बीटेक की आधे से ज्यादा सीटें खाली, 61,305 अलॉटमेंट के बाद सिर्फ 20,074 एडमिशन

तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेजों के कोर्सों में एडमिशन के लिए कराई जा रही काउंसलिंग में बीटेक में अब तक मात्र 20 हजार एडमिशन हुए हैं। जबकि करीब 40 हजार स्टूडेंट्स ने आवंटित सीट छोड़ दी है। दो राउंड पूरे होने के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं और अब खाली सीटों पर कॉलेज लेवल काउंसिलिंग के जरिए प्रवेश दिए जाएंगे।
Follow on Google News
डीटीई काउंसलिंग में बीटेक की आधे से ज्यादा सीटें खाली, 61,305 अलॉटमेंट के बाद सिर्फ 20,074 एडमिशन
AI GENERATED IMAGE

भोपाल। डीटीई द्वारा चलाए गए दो राउंड में 61,305 स्टूडेंट्स को सीटें आवंटित हुई थीं, लेकिन इनमें से केवल 20,074 स्टूडेंट्स ने ही एडमिशन लिया है। बीबीए और बीसीए में भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। दूसरे राउंड के आवंटन के आधार पर 1 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 2 अगस्त से कॉलेज लेवल काउंसिलिंग शुरू कर रिक्त सीटों पर एडमिशन दिए जाएंगे।

बीटेक में दो राउंड के बाद भी आधे से ज्यादा सीटें खाली

डीटीई द्वारा बीटेक, बीबीए और बीसीए सहित अन्य कोर्सों में प्रवेश के लिए कराई जा रही काउंसिलिंग को एक महीना पूरा हो गया है। बीटेक के दो राउंड पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी आधे से अधिक सीटें खाली हैं। डीटीई द्वारा चलाए गए दो राउंड में 61,305 स्टूडेंट्स को सीटें आवंटित हुई थीं, इसमें से केवल 20,074 स्टूडेंट्स ने ही एडमिशन लिया है। जबकि करीब 40 हजार स्टूडेंट्स ने आवंटित सीट छोड़ दी है।

इंदौर में 13 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा दिल: 16 मिनट में किडनियां, 25 वर्षीय गौरव दवे के अंगदान से चार लोगों को मिली नई जिंदगी

बीबीए और बीसीए में भी बड़ी संख्या में सीटें खाली

वर्तमान स्थिति के अनुसार बीबीए की 34,262 सीटों में से अब तक 10,231 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जबकि 24,031 सीटें अभी भी खाली हैं। वहीं बीसीए की कुल 16,689 सीटों में से 4,197 सीट भरी है, जबकि 12,492 सीटें खाली हैं। दूसरे राउंड में आवंटन के आधार पर छात्रों को 1 अगस्त तक प्रवेश दिए जाएंगे। इसके बाद 2 अगस्त से कॉलेज लेवल काउंसिलिंग शुरू कर रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

Breaking News

पहले और दूसरे चरण में ऐसे चली प्रवेश प्रक्रिया

पहले राउंड की काउंसिलिंग में बीबीए के लिए 10,428 और बीसीए के लिए 5,442 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें बीबीए के 5,860 और बीसीए के 4,238 विद्यार्थियों ने चॉइस फिलिंग की, जिसके आधार पर क्रमशः 8,557 और 4,227 सीटों का आवंटन किया गया। पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही दूसरे राउंड के लिए पंजीयन भी शुरू हो गए थे। अब दूसरे चरण में बीबीए की 10,682 और बीसीए की 4,300 सीटें आवंटित की गई हैं। दोनों चरण मिलाकर अब तक बीबीए में 10,231 और बीसीए में 4,197 प्रवेश हुए हैं।

2 अगस्त से शुरू होगी कॉलेज लेवल काउंसिलिंग

दूसरे राउंड में 1 अगस्त तक प्रवेश होंगे। इसके बाद 2 से 5 अगस्त तक पहले सीएलसी राउंड में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश दिए जाएंगे। फिर दूसरा सीएलसी राउंड 7 से 10 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 12 से 14 अगस्त तक अंतिम सीएलसी राउंड आयोजित होगा, जिसमें बची हुई सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

एमपी में रिकॉर्ड एडमिशन : यूजी-पीजी में 4.89 लाख छात्रों ने लिया दाखिला, 4 साल का सबसे बड़ा आंकड़ा

फैक्ट फाइल : बीटेक में अलॉटमेंट और एडमिशन की स्थिति

पहले राउंड में 25,052 सीटों का अलॉटमेंट हुआ, जिनमें 9,125 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया। इसके बाद अपग्रेडेशन में 11,377 विद्यार्थियों को मौका मिला, जिनमें 6,656 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। दूसरे राउंड में 9,692 सीटों का अलॉटमेंट हुआ, जिनमें 842 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया। वहीं क्वालिफाइंग राउंड में 15,184 सीटों का अलॉटमेंट हुआ, जिनमें 3,451 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इस तरह कुल 61,305 सीटों का अलॉटमेंट हुआ, जबकि कुल 20,074 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts