People's Update
Monday, March 30, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 30, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    रूस से मानवीय मदद के तहत एक लाख टन तेल लेकर टैंकर क्यूबा पहुंचा
    ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने नेवी कमांडर अलीरेजा तांगसिरी की मौत की पुष्टि की
    गलत जानकारी पर UK डिप्लोमैट की मान्यता रद्द, 2 हफ्तों में रूस छोड़ना होगा: FSB
    नितिन नवीन के बिहार विधानसभा से इस्तीफे की अधिसूचना जारी की गई
    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोलाथुर सीट से नामांकन किया
    चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने लद्दाख में सेना के जवानों से बातचीत की
    वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर मनोज कटियार 40 साल की सर्विस के बाद रिटायर हुए
    मशहूर टीचर नीतू सिंह के मुखर्जी नगर स्थित 3 मंजिला मकान में लगी आग
    दिल्ली में इलेक्शन कमीशन के साथ बीजेपी प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग खत्म हुई
    केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में नक्सलवाद पर बोलेंगे
    'बंगाल में लोगों को घर में जाकर धमकाया जा रहा है...' चुनाव आयोग से मिला BJP डेलीगेशन
    महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पड़ोले का एक्सीडेंट
    बिहार विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने नितिन नवीन का इस्तीफा स्वीकार किया
    पाकिस्तानी खिलाड़ी फखर जमान ने PSL में बॉल-टैम्परिंग के आरोपों से इनकार किया
    नक्सलवाद खात्मे पर आज लोकसभा में संक्षिप्त चर्चा, अमित शाह करेंगे सदन को संबोधित
    दिल्ली में इलेक्शन कमीशन के साथ बीजेपी प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग खत्म हुई
    'मौजूदा ईरानी नेता काफी समझदार...', पाकिस्तान वार्ता के रूझानों के बीच बोले ट्रंप
    उत्तराखंड: देहरादून में ओवरटेक झगड़े में चली गोली; एक्स-आर्मी ऑफिसर की मौत
    शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक टूटकर खुला; अभी भी लाल निशान में
    उत्तराखंड: देहरादून में ओवरटेक झगड़े में चली गोली; एक्स-आर्मी ऑफिसर की मौत
    राष्ट्रीय

    Year Ender 2025 : दिल्ली-बिहार में भाजपा की बहार, 'आप' सत्ता से बाहर

    वर्ष 2025 में देश में सत्ता-रणनीति और सियासी संघर्ष के नजारे देखने को मिले। दिल्ली में भाजपा ने कई वर्षों बाद वापसी की तो तीसरी शक्ति के रूप में उभरी आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। बिहार में NDA ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक इस्तीफा देकर चौंकाया।
    Publish Date: 26 Dec 2025, 5:48 PM (IST)Updated On: 26 Dec 2025, 6:06 PM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      डिजिटल डेस्क। भारतीय राजनीति में वर्ष 2025 की कई अहम तारीखें दर्ज हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी इस साल में और ताकतवर बनकर उभरी है तो विपक्ष के दलों को ऑक्सीजन नहीं मिली। दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपा-NDA ने बताया कि जनता में वे ही ज्यादा लोकप्रिय हैं। 

      राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे

      Uploaded media

      27 सितंबर 2025 को RSS ने स्थापना के 100 वर्ष पूरे किए। संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को डा. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी, और 2025 से 2026 तक शताब्दी वर्ष व्यापक रूप से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में RSS के योगदान को उजागर करते हुए स्मारक डाक टिकट और 100 रुपए का स्मृति सिक्का जारी किया। नागपुर में दशहरा उत्सव और अन्य कार्यक्रमों में देशभर से स्वयंसेवक शामिल हुए, जिससे RSS की राजनीति और सामाजिक प्रभाव की व्यापक चर्चा बनी।

      दिल्ली की सत्ता पर भाजपा काबिज, केजरीवाल हारे

      Uploaded media

       5 फरवरी 2025 को दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुआ और 8 फरवरी को परिणाम घोषित हुए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 70 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई। बीजेपी की यह जीत 27 वर्षों बाद हुई, जिससे केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त संकेत मिला। भाजपा नेता रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनीं। इस चुनाव के परिणाम ने राष्ट्रीय राजनीति में दलगत समीकरण बदल दिए। इस चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी प्रमुख अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए।

      बिहार में NDA को अभूतपूर्व जनसमर्थन

      Uploaded media

      बिहार में 6 और 11 नवंबर को हुए मतदान के बाद 14 नवंबर 2025 को परिणाम घोषित हुए। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सीटों में 202 सीटें जीतकर भारी बहुमत प्राप्त किया। महागठबंधन (RJD-केंद्रित) मात्र 35 सीटों पर सिमट गया। भाजपा ने पहली बार बिहार में सबसे ज़्यादा सीटें जीतीं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना दसवां कार्यकाल शुरू किया। यह जीत 2025 के राजनीतिक परिदृश्य में राष्ट्रीय गठबंधनों की ताकत का संकेत मानी गई। 

      नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष के हुए

      Uploaded media

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को 75 वर्ष के हो गए। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। यह तारीख 2025 के राजनीतिक और मीडिया मंचों पर चर्चा का विषय रही। यह सवाल उठने लगा कि क्या मोदी 75 के बाद सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे या नहीं। भाजपा ने स्पष्ट किया कि संविधान में प्रधानमंत्री के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है और मोदी अपनी भूमिका जारी रखेंगे।

      जगदीप धनखड़ ने अचानक पद छोड़ा

      Uploaded media

      भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को अपने पद से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया, जिसकी घोषणा उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे पत्र में की। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और चिकित्सीय सलाह का पालन बताया। धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पद ग्रहण किया था और उनका कार्यकाल 2027 तक होना था, लेकिन उन्होंने मानसून सत्र के पहले दिन ही यह निर्णय लिया। धनखड़ के इस्तीफे के बाद 9 सितंबर 2025 को नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान और परिणाम हुआ, जिसमें NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुना गया।

      सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी

      Uploaded media

      लद्दाख को पूर्ण राज्य दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर इस साल एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लेह में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई। इसी मामले में सरकार ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया और फिर एनएसए के तहत वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया।

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन

      Uploaded media

      2025 में बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राजनीतिक रूप से बेहद चर्चित रहा। बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट से पांचवीं बार जीत दर्ज करने वाले नीतीश कुमार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली।

      स्पेशल इंटेंशिव रिवीजन (SIR)

      Uploaded media

      2025 में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंशिव रिवीजन (SIR) अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और फर्जी वोटों को हटाना था। बिहार में चुनाव से पहले एसआईआर हुआ, जिसमें तकरीबन 65 लाख नाम बाहर कर दिए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश, मप्र और पश्चिम बंगाल समेत अन्य 12 राज्यों में भी एसआईआर शुरू हुआ। मप्र में 42.74 लाख नाम काटे गए। दूसरी तरफ विपक्षी दल इस पर लगातार सवालिया निशान लगा रहे हैं।

      वंदे मातरम पर संसद में बहस

      Uploaded media

      राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने के मौके पर इस शीतकालीन सत्र में इस पर चर्चा हुई। एनडीए दल के नेताओं ने बहस के दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाया कि नेहरू ने मुस्लिम लीग की मांग पर इस गीत के छंद हटा दिए थे और इससे देश के विभाजन के बीज बोए गए। विपक्ष ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए दावा किया कि टैगोर की सलाह पर गीत में यह बदलाव किए गए थे ताकि हिंदू-मुस्लिम एकता बनी रहे।

      वक्फ संशोधन कानून 2025

      Uploaded media

      2025 में केंद्र सरकार ने वक्फ कानून में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए कई प्रमुख बदलाव लागू किए। सरकार ने दावा किया कि इससे वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी उपयोग, डिजिटाइजेशन और प्रशासनिक सुधार सुनिश्चित होंगे। हालांकि विपक्ष और कुछ धार्मिक संगठनों ने इसे अधिकारों में दखल बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

      वन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक

      Uploaded media

      2025 में केंद्र सरकार ने संसद में वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक पेश किया, जिसका उद्देश्य लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराना है।  विपक्षी दलों ने संघीय ढांचे, क्षेत्रीय राजनीति और लोकतांत्रिक संतुलन पर सवाल उठाए। लोकसभा में लंबी बहस के बाद इस विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया है।  

      चार नए लेबर कोड लागू 

      सरकार ने ऑफिशियली 21 नवंबर 2025 से सभी चार लेबर कोड लागू कर दिए हैं। कोड ऑन वेजेज, 2019, इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड, 2020, कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी, 2020 ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड, 2020, ये कोड 29 पुराने लेबर कानूनों को एक कंसोलिडेटेड सिस्टम से बदल देंगे।

      मनरेगा की जगह 'जी राम जी'

      Uploaded media

      दिसंबर 2025 में केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के नाम में बदलाव का फैसला किया और संसद में Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) Bill, 2025 (वीबी-जी राम जी 2025) पेश किया, जिसे 19 दिसंबर 2025 को लोकसभा और 20 दिसंबर को राज्यसभा में पारित किया गया। यह बिल MGNREGA (2005) को समाप्त करते हुए, उसे VB-G RAM G नए कानून से प्रतिस्थापित करता है। नए कानून के तहत ग्रामीण परिवारों को साल में 100 दिन की बजाय 125 दिन तक रोजगार की गारंटी देने की बात कही गई है। यह परिवर्तन नाम के साथ-साथ संरचना और फंडिंग में भी बड़े बदलाव लाता है, जिससे केंद्र-राज्य वित्तीय जिम्मेदारी पर भी नया ढांचा तैयार किया गया है। विपक्ष ने महात्मा गांधी का नाम हटाने और सुरक्षा की गारंटी में कटौती/कमी का विरोध किया है।

      इन राजनेताओं ने दुनिया को कहा अलविदा

      विजय रूपाणी (गुजरात के पूर्व सीएम)

      12 जून के गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही हॉस्टल की छत पर गिरकर क्रैश हो गया। इसमें 241 की मौत हो गई। मरने वालों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल थे। विजय रूपाणी 2014 से 2021 के बीच दो बार गुजरात के सीएम रहे थे।

      शिबू सोरेन (झारखंड के पूर्व सीएम)

      झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन भी 4 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह गए। वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री भी रहे। उनके पुत्र हेमंत सोरेन वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हैं।

      सत्यपाल मलिक (पूर्व उप-राज्यपाल)

      जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल और गोवा व मेघालय के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक ने  5 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया।

      रवि नाईक (गोवा के पूर्व सीएम)

      दुनिया को अलविदा कहने वाले दिग्गज राजनैतिक हस्तियों में गोवा के पूर्व सीएम रवि एस नाइक का नाम भी शामिल है। 14 अक्टूबर की रात को गोवा के पूर्व सीएम रवि एस नाइक की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। वह गोवा के चौथे और 6वें सीएम रहे थे।

      स्वराज कौशल (पूर्व राज्यपाल)

      मशहूर वकील, सुषमा स्वराज के पति और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का बीते 4 दिसंबर को निधन हो गया। वह 1998 से 2004 तक हरियाणा विकास पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे। इसके बाद उन्होंने मिजोरम के तीसरे राज्यपाल के तौर पर भी काम किया।

      रामविलास वेदांती (पूर्व सांसद, भाजपा)

      उत्तर प्रदेश के राम मंदिर आंदोलन के मुख्य भूमिका निभाने वालों में से एक और भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती महाराज का 15 दिसंबर को निधन हो गया।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Delhi BJP victory

      Bihar NDA performance

      India Politics

      Narendra Modi

      RSS

      Year Ender 2025

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      यूपी के इस शहर में बनती है भारत की सबसे महंगी शराब, होली पर रहती है तगड़ी डिमांड

      ₹5 लाख की देसी व्हिस्की !यूपी के इस शहर में बनती है भारत की सबसे महंगी शराब, होली पर रहती है तगड़ी डिमांड

      Siri का बड़ा अपग्रेड, WWDC 2026 में मिलेंगे 5 दमदार AI फीचर्स

      iOS 27 :Siri का बड़ा अपग्रेड, WWDC 2026 में मिलेंगे 5 दमदार AI फीचर्स

      ट्रंप ने कहा- 'ईरान का तेल छीनना मेरा पसंदीदा काम'

      वेनेजुएला के बाद अब ईरान!ट्रंप ने कहा- 'ईरान का तेल छीनना मेरा पसंदीदा काम'

      शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका को गोदा चाकू, टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रखे शव!

      विशाखापट्टनम में हैवानियत!शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका को गोदा चाकू, टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रखे शव!

      क्या फिर लौटेगा कोरोना? ‘सिकाडा’ से बढ़ी चिंता, जानें कितना खतरनाक है और क्या हैं इसके लक्षण?

      Omicron Subvariant Cicada :क्या फिर लौटेगा कोरोना? ‘सिकाडा’ से बढ़ी चिंता, जानें कितना खतरनाक है और क्या हैं इसके लक्षण?

      नीतीश कुमार का इस्तीफा, दिल्ली की ओर रुख; अब कौन बनेगा अगला सीएम?

      बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर : नीतीश कुमार का इस्तीफा, दिल्ली की ओर रुख; अब कौन बनेगा अगला सीएम?

      ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर पाकिस्तान की नजर

      'हमें 70-80% हिस्सा दो!'ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर पाकिस्तान की नजर

      सड़क तक पहुंचा ‘दाऊद रियल डॉन’ का क्रेज, थाने तक पहुंची बस?

      दो राज्यों में मचा हड़कंप!सड़क तक पहुंचा ‘दाऊद रियल डॉन’ का क्रेज, थाने तक पहुंची बस?

      फेसबुक लव, सगाई… फिर बदले की आग: रिश्ता टूटा तो मां ने 15 हजार की सुपारी देकर जलाई कार

      फेसबुक लव, सगाई… फिर बदले की आग: रिश्ता टूटा तो मां ने 15 हजार की सुपारी देकर जलाई कार

      आजादी के 10 दिन खत्म, अब सीधे जेल जाएंगे शरजील इमाम

      दिल्ली दंगा केस:आजादी के 10 दिन खत्म, अब सीधे जेल जाएंगे शरजील इमाम

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....