लिव-इन के नाम पर हैवानियत: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, दोस्त ने किया गैंगरेप, केस दर्ज

Follow on Google News
 शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, दोस्त ने किया गैंगरेप, केस दर्ज
आरोपी शहजाद व एजाज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र से दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का भरोसा देकर महिला को लिव-इन रिलेशनशिप में रखने के बाद उसके साथ लगातार दुष्कर्म और मारपीट की गई, वहीं आरोपी के दोस्त ने भी मौके का फायदा उठाकर गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एजाज खान, उसके भाई फारुख और उसके दोस्त शहजाद खान के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

    गुरुवार देर शाम पीड़िता करणी सेना के पदाधिकारी मानसिंह राजावत सहित अन्य लोगों के साथ लसूडिया थाने पहुंची थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी, लेकिन पति से विवाद के चलते तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है। इसी दौरान वह एक एडवाइजरी कंपनी में निजी नौकरी करने लगी, जहां उसकी पहचान एजाज खान से हुई। एजाज ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देते हुए उसके बच्चे को अपनाने का भरोसा दिलाया।

    इसके बाद एजाज उसे खजराना क्षेत्र स्थित एक मकान में ले गया, जहां दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। कुछ समय बाद एजाज ने खजराना का माहौल ठीक नहीं होने की बात कहकर उसे मानवता नगर स्थित एक फ्लैट में शिफ्ट कर दिया। यह फ्लैट उसके दोस्त शहजाद खान का बताया गया है, जहां शहजाद का लगातार आना-जाना था। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान शहजाद ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसके बच्चे को जान से मार देगा। डर और दबाव में पीड़िता लंबे समय तक चुप रही।

    जब पीड़िता ने वहां रहने का विरोध किया तो एजाज उसे अभिषेक नगर, खजराना स्थित एक अन्य फ्लैट में ले गया। यहां एजाज कथित रूप से उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा और आए दिन मारपीट भी करता था। पीड़िता ने बताया कि 24 दिसंबर को मालवीय नगर पेट्रोल पंप के पास एजाज से उसका विवाद हुआ। इसी दौरान एजाज का भाई फारुख वहां पहुंचा और उसे धमकाते हुए कहा कि अगर एजाज की बात नहीं मानी तो अंजाम बुरा होगा। तीनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

    घटना से टूट चुकी पीड़िता ने आखिरकार अपने रिश्तेदारों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद करणी सेना के पदाधिकारी मानसिंह राजावत और अन्य लोगों के साथ वह लसूडिया थाने पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एजाज खान, फारुख और शहजाद खान के खिलाफ दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts