Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Drishyam 3 :‘दृश्यम 3’ में प्रकाश राज की एंट्री, बोले- किसी को रिप्लेस नहीं कर रहा

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में प्रकाश राज की एंट्री से फिल्म को नया मोड़ मिला है। अभिनेता के लिए खास किरदार लिखा गया है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी, जबकि मलयालम वर्जन अप्रैल में आने की उम्मीद है।
‘दृश्यम 3’ में प्रकाश राज की एंट्री, बोले- किसी को रिप्लेस नहीं कर रहा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ की कास्ट में अब अभिनेता प्रकाश राज की एंट्री हो गई है। एक्टर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के हिंदी वर्जन की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को “एंगेजिंग” बताते हुए शानदार टीम और दमदार किरदार से जुड़ने की खुशी जताई।

    प्रकाश के लिए खास तौर पर नया किरदार लिखा गया

    हाल ही में खबरें थीं कि ‘दृश्यम 2’ में अहम भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना तीसरे पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे। इसी बीच प्रकाश राज की एंट्री ने चर्चा को और तेज कर दिया। हालांकि, उन्होंने साफ किया, “मैं किसी को रिप्लेस नहीं कर रहा हूं।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे भाग में उनके लिए खास तौर पर नया किरदार लिखा गया है।

    Uploaded media

    निर्देशन एक बार फिर अभिषेक पाठक कर रहे हैं

    फिल्म का निर्देशन एक बार फिर अभिषेक पाठक कर रहे हैं, जिन्होंने ‘दृश्यम 2’ भी डायरेक्ट की थी। अजय देवगन विजय सालगांवकर के अपने चर्चित किरदार में लौटेंगे। कास्ट में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी शामिल हैं। स्क्रीनप्ले अभिषेक पाठक, अमिल कियान खान और परवेज शेख ने लिखा है।

    मलयालम और हिंदी दोनों वर्जन की रिलीज डेट तय

    ‘दृश्यम 3’ हिंदी वर्जन 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, मोहनलाल स्टारर मलयालम वर्जन ‘दृश्यम 3’, जिसका निर्देशन जीतू जोसेफ कर रहे हैं, 2 अप्रैल को रिलीज होने की संभावना है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts