Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :ग्वालियर म्यूजिक यूनिवर्सिटी के डॉ. द्विवेदी डिजाइन कर रहे NCERT का सिलेबस

राजा मान सिंह संगीत व कला विवि के नाटक एवं रंगमंच विभाग के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी को NCERT ने विजुअल आर्ट और रंगमंच विषय का पाठ्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। 
ग्वालियर म्यूजिक यूनिवर्सिटी के डॉ. द्विवेदी डिजाइन कर रहे NCERT का सिलेबस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने राजा मानसिंह संगीत व कला विवि में नाटक एवं रंगमंच संकाय में विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी को एनसीईआरटी को सिलेबस डिजाइन करने की जिम्मेदारी दी है। डॉ. द्विवेदी कक्षा 11 वीं और 12 वीं का विजुअल आर्ट और रंगमंच विषय का पाठ्यक्रम व पाठ्य पुस्तक भी डिजाइन कर रहे हैं जो रंगमंच विषय को सरलीकृत समझने के रूप में विद्यार्थियों के लिए आसान होगी, इसमें भारतीय नाट्य परंपरा, नाट्यशास्त्र, भारतीय रंग तकनीक विषयों पर जोर दिया जा रहा है। 

    /img/89/1774362684282

    रचनात्मकता, कौशल विकास पर ध्यान

    NCERT में नाट्य एवं रंगमंच विषय का सिलेबस डिजाइन शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार नए सिलेबस में रचनात्मकता, कौशल विकास और अनुभवात्मक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ-साथ भारतीय संस्कृति, कला और नाट्य गतिविधियों को भी पढ़ाई का हिस्सा बनाने पर विचार किया जा रहा है। NCERT के अधिकारियों ने बताया कि इस सिलेबस डिजाइन में शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों और शिक्षाविदों की राय ली जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और संतुलित शिक्षा मिल सके।

    टीचर्स को भी देते हैं ट्रेनिंग

    डॉ. द्विवेदी बीएड, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं शासकीय राज्य विद्यालयों के शिक्षकों को टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत शिक्षण प्रदान कर रहे हैं। साथ ही NCERT के लिए नाट्य एवं रंगमंच विषय में पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तक निर्माण कर चुके हैं। वे एनसीईआरटी एवं एनटीए-यूजीसी में कई कमेटियों के सदस्य भी हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts