Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रील वाले ब्यूटी हैक्स न पड़ जाएं भारी, इन्हें अपनाने की न करें कोशिश

सोशल मीडिया के हैक्स को फॉलो करने पर हो रही स्किन संबंधी परेशानियां
Follow on Google News
रील वाले ब्यूटी हैक्स न पड़ जाएं भारी, इन्हें अपनाने की न करें कोशिश

इंस्टाग्राम हो या यूट्यूब सभी जगह ब्यूटी हैक्स की भरमार है। अपने वीडियो को अलग दिखाने के लिए कई बार रील मेकर्स ऐसे हैक्स भी दे डालते हैं, जिससे दूसरे व्यक्ति को नुकसान हो सकता है, खासतौर पर स्किन के मामले में। इससे होता यह है कि वीडियो का कंटेंट तो नया लगता है, लेकिन हैक्स में दिए गए टिप्स के कारण कई लोग मुसीबत में पड़ जाते हैं। ऐसे ही कुछ हैक्स आपको बता रहे हैं, जो कि सबसे ज्यादा वायरल रहते हैं और जिन्हें एप्लाई भी कर लिया जाता है। गलत ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल करने से चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट आसिफ खान कहते हैं दरअसल, हैक्स में बताएं इंग्रीडिएंट्स से स्किन को नुकसान या एलर्जी हो सकती है और कई बार लोग गड़बड़ हो जाने पर फोन कॉल करके समाधान मांगते हैं। कई बार तो उन्हें हम हल दे देते हैं] लेकिन कई बार ऐसा भी होता कि स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाना ही पड़ता है।

नींबू और टूथपेस्ट से हो सकती है जलन

नींबू का रस लगाने से पसीने की दुर्गंध नहीं आती ऐसा हैक्स में बताया जा रहा है,, लेकिन नींबू बहुत एसिडिक होता है, और जब सनलाइट में निकलते हैं, तो स्किन टैनिंग हो जाती है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड जलन पैदा करता है। मुंहासे को हटाने का हैक्स काफी ज्यादा देखा जाता है, जिसमें बताया जाता है कि टूथपेस्ट लगाने से पिंपल गायब हो जाते हैं। टूथपेस्ट में कैल्शियम काबोर्नेट होता है। इसे लगाने पर उल्टा चेहरे पर जलन बढ़ सकती है। पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन से पिंपल्स का निशान बन सकता है। इसके अलावा बालों की हेयरलाइन गेप को छुपाने के लिए काजल या आईशेडो लगाने का सुझाव दिया जाता है, लेकिन उजाले में बाहर जाने पर यह कालापन बालों में अलग से नजर आता है।

कान के छेंद छोटे करने का हैक भी होता है फर्जी

टूथपेस्ट में हल्दी मिलाकर कान के छेंद में लगाने से कान के बड़े हो रहे छेंद छोटे हो जाते हैं, यह हैक भी काफी पॉपुलर है, लेकिन इसका रिजल्ट कभी नहीं मिलता। लोग महीनों इसे ट्राय करके बेवकूफ बनते रहते हैं। वहीं फेशियल हेयर हटाने के लिए रेजर यूज करने की सलाह दी जा रही है, जिससे बेबी सॉफ्ट स्किन का दावा किया जाता है, जबकि महीनों बाद चेहरे पर इससे हार्ड ग्रोथ आने लगती है, और कई महिलाओं के चेहरे पर कट तक लग जाते हैं।

चेहरे पर खरोंच का खतरा

स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. नितिन पांडे बताते हैं, स्क्रब के लिए चीनी, बेकिंग सोडा और नमक बिल्कुल यूज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके त्वचा पर खरोंच आ सकती है। ऐसा करने से न सिर्फ रूखापन आता है, बल्कि त्वचा छिल जाती है। वहीं मेकअप सेट करने के लिए हेयर स्प्रे इस्तेमाल करने जैसी गलतियां भी लोग कर लेते हैं।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts