Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डोंगरगांव:बारिश के बाद खेत में हुआ भूमि धंसाव,देखते ही देखते विशाल गड्ढे में तब्दील हुई जमीन प्रशासन ने घेरा क्षेत्र

डोंगरगांव ब्लॉक के कबीर मठ नदिया गांव में तेज बारिश के बाद किसान के खेत में अचानक विशाल गड्ढा बनने से हड़कंप मच गया। पुलिस और राजस्व विभाग ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। भूमि धंसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बारिश के बाद खेत में हुआ भूमि धंसाव,देखते ही देखते विशाल गड्ढे में तब्दील हुई जमीन प्रशासन ने घेरा क्षेत्र

डोंगरगांव ब्लॉक अंतर्गत आने वाले कबीर मठ नदिया गांव में इन दिनों विशाल के गड्डा चर्चा का विषय बना हुआ है. गांव के  किसान अमर सिंह रावटे के खेत में तेज बारिश के बाद रविवार सुबह अचानक जमीन धंसने की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआत में जमीन पर छोटा गड्ढा दिखाई दिया, जो कुछ ही देर में लगातार धंसते हुए काफी बड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

घटनास्थल पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम

सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। मौके पर नायब तहसीलदार जगदेव प्रसाद खूंटे, थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर, पटवारी, राजस्व निरीक्षक तथा पुलिस बल मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल का पूर्व सरकारी बंगला बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस! सरकार की तैयारी, अंतिम मंजूरी का इंतजार

बारिश के बाद जमीन के भीतर लगातार धंसाव

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज बारिश के बाद जमीन के भीतर लगातार धंसाव होता रहा जिससे गड्ढे का आकार तेजी से बढ़ता गया। हालांकि गड्ढे की वास्तविक गहराई और धंसाव के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: डोंगरगांव: बारिश के बाद खेत में हुआ भूमि धंसाव,देखते ही देखते विशाल गड्ढे में तब्दील हुई जमीन प्रशासन ने घेरा क्षेत्र

जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों के अनुसार भूमि धंसाव के कारणों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह घटना किस वजह से हुई।

Sanjay Rajput
By Sanjay Rajput

Latest Posts