People's Update
Thursday, March 12, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 12, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    जम्मू: BSF-पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 2Kg ड्रोन-ड्रॉप हेरोइन बरामद, कीमत 12 करोड़
    इराक के पास तेल टैंकरों पर हमला, एक भारतीय की मौत
    लोकसभा का कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
    लोकसभा: अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद पहली बार सदन पहुंचे स्पीकर, सदन को किया संबोधित
    लोकसभा स्पीकर अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद 11 बजे सदन को करेंगे संबोधित
    अमरावती: मिडिल ईस्ट युद्ध के मद्देनजर CM नायडू ने कलेक्टरों की बैठक में LPG भंडार-आपूर्ति की समीक्षा
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची के फोन कॉल में बनी बात
    महाराष्ट्र विधानसभा भवन को मिला धमकी भरा ईमेल, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता
    मिडिल ईस्ट में संघर्ष से शेयर मार्केट में हाहाकार, सेंसेक्स में 900 से ज्यादा अंक की गिरावट
    इराक के बसरा बंदरगाह पर ईरान का हमला, हमले के बाद रोका गया तेल का परिचालन
    आतंकी मामले में NIA की पुंछ में छापेमारी
    ईरान का बहरीन पर बड़ा अटैक, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास के इलाके में लगी भीषण आग
    ईरान का बहरीन पर बड़ा अटैक, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास के इलाके में लगी भीषण आग
    नोएडा के फेज-2 में एक निजी कंपनी की तीसरी मंजिल में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
    IRGC ने हिजबुल्लाह के सहयोग से ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 का 40वां चरण किया शुरू
    स्पेन के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म कर सकते हैं: ट्रंप
    मिडिल ईस्ट के लिए आज एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की 58 फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी
    अंतर्राष्ट्रीय

    US Israel Iran War :ट्रंप का बड़ा दावा- अमेरिका जंग जीत चुका, लेकिन ऑपरेशन जारी रहेगा; युद्ध खत्म करने के लिए ईरान की 3 शर्तें

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि, अमेरिका ईरान के साथ युद्ध जीत चुका है, लेकिन सैन्य अभियान अभी जारी रहेगा। दूसरी ओर ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। इस बीच तेल की कीमतें 101 डॉलर प्रति बैरल पार पहुंच गई हैं और वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है।
    Publish Date: 12 Mar 2026, 11:26 AM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      मिडिल ईस्ट में चल रही अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग अब वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा संकट बन चुकी है। युद्ध के 13वें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि, अमेरिका इस जंग में पहले ही जीत हासिल कर चुका है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि जब तक सभी सैन्य लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक अभियान जारी रहेगा। दूसरी तरफ ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए तीन बड़ी शर्तें सामने रख दी हैं। इस बीच तेल की कीमतों में उछाल, वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कार्रवाई ने इस संघर्ष को और गंभीर बना दिया है।

      ट्रंप का दावा- अमेरिका जंग जीत चुका

      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केंटकी के हेब्रॉन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध प्रभावी तरीके से जीत लिया है। उन्होंने कहा कि, युद्ध के शुरुआती घंटों में ही साफ हो गया था कि अमेरिका बढ़त बना चुका है।

      ट्रंप ने कहा कि, आप जल्दी यह नहीं कहना चाहते कि आप जीत गए, लेकिन हम जीत चुके हैं। पहले ही घंटे में तय हो गया था कि परिणाम क्या होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका अभी सैन्य अभियान से पीछे नहीं हटेगा। उनके अनुसार अमेरिकी सेना तब तक ऑपरेशन जारी रखेगी जब तक सभी रणनीतिक लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते।

      ट्रंप बोले- ईरान की नौसैनिक ताकत को भारी नुकसान

      रैली के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी सेना की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाया है।

      उनका दावा है कि, अमेरिकी सेना ने ईरान के 58 नौसैनिक जहाज नष्ट कर दिए।  कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, ईरान की सैन्य क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने कहा कि, एक समय ऐसा भी आया जब ईरान के पास निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा था।

      यह भी पढ़ें: UNSC में ईरान के खिलाफ प्रस्ताव पास : खाड़ी देशों पर हमले तुरंत रोकने की मांग, रूस-चीन ने वोटिंग से बनाई दूरी

      ऑपरेशन ‘Epic Fury’ का जिक्र

      ट्रंप ने अपने भाषण में अमेरिकी सैन्य अभियान के नाम Epic Fury का भी जिक्र किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि, ऑपरेशन के लिए कई नाम सुझाए गए थे लेकिन उन्हें कोई पसंद नहीं आया।

      ट्रंप ने कहा कि, उन्होंने मुझे करीब 20 नाम दिए, मैं तो ऊंघने लगा था। फिर मैंने Epic Fury देखा और कहा कि यही सही है। उन्होंने समर्थकों से पूछा कि क्या यह शानदार नाम है।

      लड़ाई जारी रखने की बात क्यों कही?

      ट्रंप ने साफ किया कि, अमेरिका जल्दबाजी में युद्ध खत्म नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि अगर अभी पीछे हटे तो भविष्य में फिर ऐसा संघर्ष हो सकता है। ट्रंप के अनुसार, अभियान का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता को खत्म करना है। अमेरिका स्थायी समाधान चाहता है। मिशन पूरा होने तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।

      पेंटागन का खुलासा- एक हफ्ते में ₹1 लाख करोड़ खर्च

      अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने संसद को बताया कि ईरान के खिलाफ युद्ध में भारी खर्च हो रहा है। पेंटागन के मुताबिक, युद्ध के पहले 6 दिनों में अमेरिका ने 11.3 अरब डॉलर खर्च किए। यह राशि भारतीय मुद्रा में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के बराबर है।

      इसमें से करीब 5 अरब डॉलर हथियार और गोला-बारूद पर खर्च किए गए। यह जानकारी अमेरिकी संसद को एक निजी बैठक में दी गई।

      [breaking type="Breaking"]

      ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें

      दूसरी तरफ ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए तीन प्रमुख शर्तें सामने रखी हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने कहा कि, अगर इन शर्तों को मान लिया जाए तो युद्ध समाप्त हो सकता है।

      ईरान की तीन शर्तें

      1. ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता दी जाए।
      2. युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई की जाए।
      3. भविष्य में ईरान पर हमला न होने की अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए।

      ईरान के राष्ट्रपति का कहना है कि, इन शर्तों को मानना ही युद्ध समाप्त करने का एकमात्र रास्ता है।

      तेल की कीमतों पर पड़ा असर

      इस युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार-

      • कच्चे तेल की कीमत 101 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।
      • एक दिन पहले यह कीमत करीब 92 डॉलर प्रति बैरल थी।

      यानी बहुत कम समय में तेल की कीमतों में लगभग 20% तक बढ़ोतरी देखी गई है।

      यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत की पहल : Air India-IndiGo चलाएंगी स्पेशल फ्लाइट्स, फंसे यात्रियों की होगी घर वापसी

      होर्मुज स्ट्रेट से बढ़ी चिंता

      विशेषज्ञों का कहना है कि, तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण होर्मुज स्ट्रेट है। यह समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है। दुनिया की लगभग 20% तेल सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। अगर इस मार्ग पर खतरा बढ़ता है तो वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी संकट आ सकता है।

      ट्रंप बोले- स्ट्रैटेजिक रिजर्व का करेंगे इस्तेमाल

      तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए ट्रंप ने कहा कि, अमेरिका जरूरत पड़ने पर अपने Strategic Petroleum Reserve का इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा कि, सरकार तेल बाजार को स्थिर रखने की कोशिश करेगी। जरूरत पड़ने पर रिजर्व से तेल जारी किया जाएगा। ट्रंप का मानना है कि, इससे तेल की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिल सकती है।

      भारतीय नागरिक की मौत

      इस युद्ध का असर भारतीय नागरिकों पर भी पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। यह हमला इराक के समुद्री इलाके में एक तेल टैंकर पर हुआ। जहाज का नाम सेफसी विष्णु बताया गया है। बताया जा रहा है कि हमले में सुसाइड बोट का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, जहाज पर मौजूद अन्य 27 लोग सुरक्षित बचा लिए गए।

      [breaking type="Breaking"]

      बहरीन में जासूसी के आरोप में गिरफ्तारियां

      मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बहरीन ने भी बड़ा दावा किया है। बहरीन के गृह मंत्रालय के अनुसार, ईरान के लिए जासूसी करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी उम्र 22 से 36 साल के बीच बताई गई है। जांच में सामने आया कि, आरोपियों ने बहरीन के कई संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें लेकर उन्हें ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) को भेजा।

      UNSC ने ईरानी हमलों की निंदा की

      संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने भी इस युद्ध को लेकर कार्रवाई की है। सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पारित कर ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर किए गए हमलों की निंदा की और तुरंत हमले रोकने की मांग की, इस प्रस्ताव को 13 देशों ने समर्थन दिया।

      हालांकि, रूस और चीन ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन उन्होंने वीटो का इस्तेमाल भी नहीं किया। इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र के 135 देशों का समर्थन मिला।

      अब तक की जंग की टाइमलाइन

      28 फरवरी : अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमला किया।

      1 मार्च : ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

      2 मार्च : ईरान के नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर हमला।

      3 मार्च : खाड़ी देशों में अमेरिकी दूतावास बंद।

      4 मार्च : ईरानी वॉरशिप पर हमला, कई नौसैनिक मारे गए।

      5 मार्च : ट्रंप ने कहा- ईरान का नया सुप्रीम लीडर अमेरिका के बिना नहीं चुना जाएगा।

      6 मार्च : इजरायल ने ईरान के 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

      7 मार्च : अमेरिका ने ईरान के वाटर प्लांट को निशाना बनाया।

      8 मार्च : मुजतबा खामेनेई ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने।

      9 मार्च : कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर पार।

      11 मार्च : होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्गो जहाज पर हमला।

      भारत पर क्या असर पड़ सकता है

      इस युद्ध का असर भारत पर भी पड़ सकता है। मुख्य कारण हैं-

      • भारत का बड़ा हिस्सा तेल मिडिल ईस्ट से आता है।
      • गैस और एलपीजी सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
      • होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज गुजरते हैं।

      कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में भी देरी की शिकायतें सामने आ रही हैं।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Donald Trump

      US Israel Iran conflict

      Ceasefire

      US Israel Iran war

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      ईरान ने भारतीय टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की दी मंजूरी

      जयशंकर का कॉल… और खुल गया रास्ता :ईरान ने भारतीय टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की दी मंजूरी

      फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बयान ने उड़ाए होश

      मोनालिसा की शादी है लव जिहाद?फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बयान ने उड़ाए होश

      गर्मियों में किडनी स्टोन का बढ़ा खतरा! ये 7 आदतें पहुंचा रही नुकसान

      World Kidney Day:गर्मियों में किडनी स्टोन का बढ़ा खतरा! ये 7 आदतें पहुंचा रही नुकसान

      दूषित पानी का खामियाजा: किडनी पर पड़ रहा खतरनाक असर, भागीरथपुरा कांड के बाद बढ़ी चिंता

      World Kidney Day:दूषित पानी का खामियाजा: किडनी पर पड़ रहा खतरनाक असर, भागीरथपुरा कांड के बाद बढ़ी चिंता

      राघव चड्ढा ने संसद में उठाया रिचार्ज का अनोखा मुद्दा

      साल में 13 बार रिचार्ज!राघव चड्ढा ने संसद में उठाया रिचार्ज का अनोखा मुद्दा

      हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा केले से भरा आयशर, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर-क्लीनर की मौत

      हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा केले से भरा आयशर, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर-क्लीनर की मौत

      प्रेमानंद महाराज से प्रभावित नाबालिग छोड़ा अपना घर , चिट्ठी में लिखा—‘महाराज जी… आपके चरणों में आ रहा हूं’

      प्रेमानंद महाराज से प्रभावित नाबालिग छोड़ा अपना घर , चिट्ठी में लिखा—‘महाराज जी… आपके चरणों में आ रहा हूं’

      रतलाम में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़, घरेलू सिलेंडर से वाहनों में भर रहे थे गैस

      MP में गहराया LPG संकट :रतलाम में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़, घरेलू सिलेंडर से वाहनों में भर रहे थे गैस

      मछली मार्केट के पास 400 झुग्गियां जलकर खाक, सैकड़ों परिवार बेघर

      दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भीषण आग :मछली मार्केट के पास 400 झुग्गियां जलकर खाक, सैकड़ों परिवार बेघर

      आईएएस के फार्म हाउस में जुआ अड्डा का खुलासा! आठ जिलों तक फैला नेटवर्क

      आईएएस के फार्म हाउस में जुआ अड्डा का खुलासा! आठ जिलों तक फैला नेटवर्क

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....