Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर:युवकों ने मचाया उत्पात, वकील के घर पर की बमबाजी; होटल में हुआ था विवाद

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में देर रात बमबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्कूटर सवार युवकों ने एक घर को निशाना बनाकर बम फेंके, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
युवकों ने मचाया उत्पात, वकील के घर पर की बमबाजी; होटल में हुआ था विवाद
AI GENERATED IMAGE

जबलपुर। होटल विवाद के बाद कुछ युवकों ने देर रात एक घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

होटल में विवाद से शुरू हुआ मामला

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम सिविल लाइन स्थित एक होटल में कुछ युवक कमरा लेकर रुके थे। आरोप है कि वे नशे की हालत में हंगामा और गाली-गलौज कर रहे थे। जब होटल कर्मचारी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली-भोपाल समेत कई शहरों में आग के बढ़ते हादसों पर केंद्र सख्त, अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की होगी फायर सेफ्टी जांच

कर्मचारी को दी गई थी धमकी

होटल से बाहर निकाले जाने के बाद आरोपियों ने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद होटल प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कर्मचारी भी अपने घर लौट गया, लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ।

देर रात घर के बाहर हुई बमबाजी

रात करीब साढ़े 11 बजे स्कूटर पर सवार चार युवक कर्मचारी के घर के पास पहुंचे और एक के बाद एक कई बम फेंक दिए। हालांकि बम से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एक अन्य मकान परिसर में जाकर गिरे। 

धमाकों से दहशत में आए लोग

बम फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सड़क पर धुआं फैल गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: प्यार की जीत : यह कोई फिल्मी सीन नहीं...पत्नी ने कोर्ट में तलाक के पेपर फाड़े, पति से गले लगकर खूब रोई 

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्ध युवकों की पहचान की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts