Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Diwali 2023 : क्या आपके भी चेहरे पर नजर आने लगी है थकान... तो अपनाएं ये फेसपैक

Follow on Google News
Diwali 2023 : क्या आपके भी चेहरे पर नजर आने लगी है थकान... तो अपनाएं ये फेसपैक
त्योहार का समय नजदीक आते ही काम की व्यस्तता बढ़ जाती है। भागदौड़, घर की साफ-सफाई से लेकर सजावट और खान-पान के चक्कर में खुद के लिए समय ही नहीं मिलता। फिर जब दिवाली के दिन परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर फोटो खिंचवाने का समय आता है तो चेहरे का निखार गायब हो जाता है। इस दिवाली चेहरे की रौनक बनी रहे इसलिए घर में इन फेसपैक को चेहरे पर लगाएं।

ऐसे खत्म करें त्वचा की समस्या

एक चम्मच नारियल के दूध के साथ एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर कॉटन की मदद से लगाएं और 10-15 मिनट तक रहने दें। फिर हल्के से गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। हल्दी त्वचा की समस्याओं को खत्म करने के लिए लगाई जाती है। अगर चेहरे पर टैनिंग और मुंहासे हैं तो ये फेसपैक चेहरे को प्राकृतिक रूप से निखार देगा।

आंखों की थकान को भगाएं

अगर आप थकी हुईं हैं तो ये बात आंखों से पता चल जाती है। इसलिए आंखों की थकान को दूर करना जरूरी है। इसके लिए आप आंखों पर 10 मिनट के लिए खीरे की स्लाइस रखकर लेट जाइए। या फिर चम्मच को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और फिर इसे आंखों में पर रखे। इससे भी आंखों की थकान मिट जाएगी और चेहरा फ्रेश दिखने लगेगा।

बादाम का पेस्ट लगाएं

कच्चे दूध में बादाम को रातभर के लिए भिगो दें। सुबह इन सारे बादाम का पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद चेहरा पानी से धो लें। विटामिन ई और मिनरल्स से भरपूर बादाम चेहरे पर असर करता है। इससे निखार मिलता है और त्वचा नर्म, मुलायम बनती है।

उड़द की दाल से आएगी रौनक

सबसे पहले उड़द की दाल को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें चुटकी भर हल्दी और जरूरत भर का पानी मिक्स करें। तैयार हुए पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ देर सूखने दें और फिर स्क्रब करते हुए चेहरे को हल्के हाथों से मसाज करें। लाइफस्टाइल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts