Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : इलाके को लेकर किन्नरों में विवाद, चाकू से हमला कर किया घायल, सुरक्षा की मांग कर रहे हैं किन्नर

Follow on Google News
इंदौर : इलाके को लेकर किन्नरों में विवाद, चाकू से हमला कर किया घायल, सुरक्षा की मांग कर रहे हैं किन्नर
इंदौर। शहर में कुछ ही दिन पहले असली और नकली किन्नर को लेकर किन्नर समूह नगर निगम पर अधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचा था। जहां पर किन्नरों का कहना था कि शहर में नकली किन्नर बड़ी तादाद में है। जिनके कारण कभी भी बड़ा विवाद हो सकता है। नगर निगम और पुलिस के अधिकारियों को शिकायती आवेदन देने के बाद भी देर रात विजयनगर थाना क्षेत्र के सीका स्कूल के सामने एक नकली किन्नर द्वारा असली पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसके बाद गंभीर अवस्था में किन्नर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस द्वारा नकली किन्नर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

किन्नर खुशबू पर किया हमला

विजयनगर थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर के अनुसार, फरियादी शिव द्वारा थाने पर पलक उर्फ आलोक शर्मा और बाला उर्फ हेमंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया कि वह इलाके में नकली किन्नर बनकर लंबे समय से घूम रहे हैं। आए दिन असली किन्नरों से विवाद करते रहते हैं। देर शाम जब वह विजयनगर थाना क्षेत्र में त्योहार के लिए नेक मांगने गए थे। उस वक्त दोनों ही नकली किन्नर ने असली किन्नर खुशबू पर हमला कर दिया और चाकू मारकर घायल कर दिया। https://twitter.com/psamachar1/status/1706544819076547018

किन्नरों ने की सुरक्षा की मांग

वहीं घटना के बाद नंदलालपुर इलाके से बड़ी संख्या में किन्नर अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने मीडिया के सामने सुरक्षा की मांग की बात भी कहीं। लंबे समय से किन्नर समूह में इलाके को लेकर विवाद गहराते जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा अभी आरोपियों की तलाश कर रही हैं। इसके बाद ही यह जानकारी सामने आएंगी कि क्या यह विवाद इलाके का है ? या फिर असली या नकली किन्नर को लेकर यह विवाद है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर में ATS कार्रवाई : टेरर फंडिंग के शक में प्रॉपर्टी ब्रोकर को पकड़ा, दस्तावेज सहित 2 लाख रुपए जप्त; भोपाल में हो रही पूछताछ मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts