Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं…’ बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग, गोल्डी बराड़ गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- ये तो ट्रेलर है...

‘संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं…’ बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग, गोल्डी बराड़ गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- ये तो ट्रेलर है...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर गोलीबारी हुई है। 12 सितंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने 2 राउंड फायरिंग की। हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि, यह हमला दिशा की बहन खुशबू पाटनी द्वारा संतों पर की गई टिप्पणी के कारण किया गया है। 

    दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई फायरिंग

    घटना के समय घर में एक्ट्रेस के माता-पिता और बहन खुशबू मौजूद थे। हालांकि, दिशा पाटनी उस वक्त मुंबई में थीं। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 3 बजे बाइक पर आए दो बदमाशों ने दिशा पाटनी के घर के बाहर दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

    परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

    हमले के दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद दिशा के पिता, जो कि एक रिटायर्ड डीएसपी हैं, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि, परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही जांच के लिए पांच टीमों का भी गठन किया गया है।

    FB पोस्ट में चेतावनी- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

    हमले के बाद गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी लेते हुए लिखा- खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग हमने करवाई है। उन्होंने दावा किया कि, यह हमला संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान करने के कारण किया गया। पोस्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि, ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोडेंगे।

    Uploaded media

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    पुलिस ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनमें दो संदिग्ध हमलावर बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने गोल्डी बराड़ और उसके नेटवर्क को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts