Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में धर्मांतरण का गंदा खेल : लालच देकर मजदूर को फंसाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
भोपाल में धर्मांतरण का गंदा खेल : लालच देकर मजदूर को फंसाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
भोपाल के सुखीसेवनिया क्षेत्र में धर्मांतरण का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाले मजदूर अनिल कुशवाह को एक पुराने परिचित कालूराम गौंड ने पैसों और दुकान का लालच देकर धर्म बदलने का प्रस्ताव दिया। अनिल ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और सीधे सुखीसेवनिया थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कालूराम गौंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

आरोपी की करतूत

आरोपी कालूराम गौंड ने अनिल कुशवाह से कहा कि यदि वह ईसाई धर्म अपनाता है, तो उसे 50 हजार रुपए और एक किराने की दुकान खुलवाकर दी जाएगी। इससे उसकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी और उसे मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी।

नेटवर्क के लिए काम कर रहा कालूराम

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कालूराम गौंड स्वयं जनजातीय समुदाय से है और उसका भी धर्मांतरण किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि कालूराम अकेला नहीं है, बल्कि वह किसी नेटवर्क के लिए काम कर रहा है जो भोले-भाले लोगों को पैसों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता है। पुलिस अब उसके बैंक खातों और लेन-देन की जांच कर रही है, और आशंका जताई जा रही है कि इस पूरे मामले के पीछे किसी संगठन या समूह का हाथ हो सकता है, जो बाहरी फंडिंग के जरिए यह गतिविधि संचालित कर रहा है। ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा : भाजपा सांसद ने कार्यकर्ताओं से धुलवाए पैर, कांग्रेस बोली- जनसेवक नहीं, खुद को डायरेक्ट भगवान समझ रहे
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts