Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दीपिका कक्कड़ की बड़ी सर्जरी के बाद घर वापसी, पति शोएब इब्राहिम ने दी हेल्थ अपडेट

Follow on Google News
दीपिका कक्कड़ की बड़ी सर्जरी के बाद घर वापसी, पति शोएब इब्राहिम ने दी हेल्थ अपडेट
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में गंभीर बीमारी से जूझीं। उन्हें स्टेज 2 लीवर कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई। इस सर्जरी के बाद अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। दीपिका ने अस्पताल में 11 दिन बिताए और अब घर लौट आई हैं।

शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में दी जानकारी

दीपिका के पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका की तबीयत को लेकर ताज़ा जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपिका की हालत अब स्थिर है। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने कुछ दिन लिक्विड डाइट पर रखा था, लेकिन अब वह सॉफ्ट सॉलिड खाना भी खाने लगी हैं। सभी टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ रही हैं।

गर्दन के पाइप को लेकर दीपिका ने बताया डरावना अनुभव

सर्जरी के अनुभव को साझा करते हुए दीपिका ने बताया कि सर्जरी के दौरान उनकी गर्दन में एक ड्रेन पाइप डाला गया था। उन्होंने कहा कि इसे डालते समय वह बेहोश थीं, लेकिन निकालते समय वह पूरी तरह होश में होंगी। दीपिका ने इसे पूरी सर्जरी का सबसे डरावना हिस्सा बताया।

बेटे रुहान ने अपनी मां का किया गर्मजोशी से स्वागत

दीपिका के घर लौटने पर उनका बेटा रुहान बेहद खुश नजर आया। व्लॉग में रुहान अपनी मां को देखकर खुशी से इधर-उधर भागता दिखा। पूरे परिवार ने दीपिका का गर्मजोशी से स्वागत किया। सबा ने फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता भेंट किया, वहीं दीपिका की माँ, सास-ससुर और अन्य परिवारजन ने आशीर्वाद दिया।

फैंस और डॉक्टरों का जताया आभार

शोएब ने बताया कि यह वक्त उनके परिवार के लिए काफी कठिन था। उन्होंने डॉक्टर्स की टीम का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने समय रहते ट्यूमर की पहचान कर सर्जरी सफलतापूर्वक की। शोएब और दीपिका दोनों ने फैंस का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने लगातार दुआएं और समर्थन दिया।

आगे भी चलती रहेगी नियमित जांच

शोएब ने बताया कि दीपिका की तबीयत पर अब भी डॉक्टरों की निगरानी रहेगी। उनकी नियमित जांच होती रहेगी और रिकवरी धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी। फिलहाल दीपिका घर के माहौल में खुश हैं और परिवार के साथ समय बिता रही हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts