डिंडौरी में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, जमीन विवाद में पिता और दो बेटों की हत्या, तीसरे की हालत गंभीर

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिडौरी जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। गाड़ासरई थाना क्षेत्र के मानिकपुर ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम लालपुर सानी गांव में विवाद को लेकर 65 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उसके तीसरे बेटे को घायल कर दिया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है।





















