Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dindori News : घर में फंदे पर लटके मिले मां और दो बच्चे, अंदर से बंद था दरवाजा; जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
Dindori News : घर में फंदे पर लटके मिले मां और दो बच्चे, अंदर से बंद था दरवाजा;  जांच में जुटी पुलिस
डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। राजेंद्र प्रजापति रोज की तरह काम से लौटे तो उनके होश उड़ गए। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा कि उनकी पत्नी मधु प्रजापति (35), बेटी शिवानी (12) और बेटा आदित्य (10) फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। मामला मेहदवानी थाना क्षेत्र के कुम्हारिन टोला गांव का है।

बच्चों के हाथ-पैर बंधे थे

राजेंद्र ने तुरंत तीनों को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि बच्चों के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर दिया गया।

पत्नी की मानसिक हालत खराब थी

राजेंद्र प्रजापति ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी। वह अक्सर कहती थी कि, उसे नींद नहीं आती और हाथ-पैर में दर्द रहता है। कई बार इलाज करवाया गया, लेकिन कोई खास सुधार नहीं हुआ। राजेंद्र के मुताबिक, कई बार वह तंग आकर अपनी पत्नी से यह भी कह देता था कि "तुम मुझे परेशान कर रही हो, मैं कहीं चला जाऊंगा।"

घटना से पहले तक सबकुछ था सामान्य

शुक्रवार सुबह मधु प्रजापति अपनी दुकान पर समोसे का मसाला तैयार करवा रही थी। राजेंद्र भी दोपहर में घर आया था, लेकिन बच्चों को गेट पर खेलते देख वह वापस काम पर चला गया। शाम करीब साढ़े आठ बजे घर लौटने पर यह हादसा सामने आया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया है। मेहदवानी थाना प्रभारी और शहपुरा एसडीओपी मुकेश अविन्द्रा भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी है जो नरसिंहपुर से रवाना हो चुके हैं।

पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी असली वजह

पुलिस का कहना है कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन बच्चों के हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- अहमदाबाद प्लेन क्रैश : अब खुलेगा हादसे का राज… 28 घंटे बाद मिला Black Box, नाम में काला लेकिन रंग होता है नारंगी; जानें वजह
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts