डिंपल यादव संभालेंगी मुलायम सिंह की विरासत… मैनपुरी से लड़ेंगी लोकसभा उप चुनाव

Follow on Google News
डिंपल यादव संभालेंगी मुलायम सिंह की विरासत… मैनपुरी से लड़ेंगी लोकसभा उप चुनाव
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। सपा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अखिलेश यादव खुद करेंगे चुनाव का संचालन

समाजवादी पार्टी मैनपुरी से उम्मीदवार के तौर पर डिंपल यादव के अलावा तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव के नाम पर विचार कर रही थी, लेकिन गुरुवार को डिंपल यादव के नाम पर मुहर लग गई है। डिंपल इससे पहले कन्नौज से सांसद रह चुकी हैं। फिरोजाबाद से भी चुनाव लड़ी थी, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। डिंपल यादव के चुनाव का संचालन खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। ये भी पढ़ें- Gujarat Assembly Election : BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, रविंद्र जडेजा की पत्नी को भी मिला टिकट; जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

मैनपुरी सीट का मतलब यादव परिवार

मैनपुरी सीट का जब भी जिक्र आता है तो ऐसे में यादव परिवार का जिक्र लाजिमी है। बता दें कि 1996 में मुलायम सिंह यादव इसी सीट से लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद 1998 और 1999 का चुनाव सपा के टिकट पर बलराम यादव ने जीता था। 2004 में मुलायम सिंह यादव एक बार फिर जीते, लेकिन कुछ दिन बाद ही मुख्यमंत्री बनने के कारण मुलायम सिंह यादव ने सीट छोड़ दी। इसके बाद हुए उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव जीते थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव फिर जीते। इसके बाद 2014 का लोकसभा चुनाव मुलायम सिंह यादव ने दो सीटों (मैनपुरी और आजमगढ़) लड़ा और दोनों पर जीत हासिल की, फिर मुलायम सिंह ने मैनपुरी सीट छोड़ दी, जिस पर हुए उपचुनाव में तेज प्रताप यादव जीते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम फिर मैनपुरी सीट से जीते थे। ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब नीति केस : ED का एक और बड़ा एक्शन, दो फार्मा कंपनी के प्रमुख गिरफ्तार

डिंपल का सियासी सफर

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का राजनीतिक करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। डिंपल अपना पहला चुनाव हार गई थीं, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपना आत्मविश्वास बनाए रखा। उनके भाषणों में शालीनता साफ दिखती है, यही वजह है कि वह कम समय में ही लोगों के दिलों में उतरती चली गईं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों फिरोजाबाद और कन्नौज से चुनाव लड़ा। बाद में अखिलेश ने फिरोजबाद सीट छोड़ दी थी। उपचुनाव में डिंपल को वहां से उम्मीदवार बनाया। लेकिन, डिंपल कांग्रेसी नेता राज बब्बर से चुनाव हार गईं थी।

सपा और आरएलडी मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के साथ मिलकर लड़ेगी। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और खतौली विधानसभा सीट पर आरएलडी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts