Gujarat Assembly Election : BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, रविंद्र जडेजा की पत्नी को भी मिला टिकट; जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

Gujarat Assembly Election : BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, रविंद्र जडेजा की पत्नी को भी मिला टिकट; जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव
विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी है। 182 सीटों वाले गुजरात में बीजेपी ने पहली लिस्ट में 160 नाम हैं। इस लिस्ट में पहले चरण की 89 सीटों में से 84 पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोडिया से टिकट दिया गया है। बता दें कि वह इसी सीट से मौजूदा विधायक हैं। वहीं, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विरमगाम से पार्टी ने मैदान में उतारा है।

ये दिग्गज नहीं लड़ेंगे गुजरात चुनाव

इससे पहले गुजरात भाजपा के 4 बड़े नेताओं ने ऐलान किया कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह हैं - पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल, भूपेंद्र सिंह चुडासमा और प्रदीप सिंह जडेजा। भूपेंद्र सिंह चुडासमा और प्रदीप सिंह जडेजा इससे पहले रूपाणी की कैबिनेट में मंत्री थे। अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक मुख्यमंत्री रहे मौजूदा विधायक रूपाणी ने राजकोट में संवाददाताओं से कहा, 'मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

बीजेपी के कुछ अहम उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं

भूपेंद्र पटेल - घाटलोडिया सीट त्रिकम बिजल छंगा - अंजार सीट मालती माहेश्वरी - गांधीधाम सीट जयेश रदडिया - जेतपुर सीट प्रद्युम्न सिंह - अब्दसा सीट महेश काशवाला - सावरकुंडला उदय कांगड़ - राजकोट पूर्व पभुबा मानेक - द्वारका भगवान बराड़ - तलाल जयसुख काकड़िया - धारी दर्शन देशमुख - नंदोडी केशुभाई नाकरानी - गरियाधारी किशोर कनानी - वराछा ईश्वरसिंह पटेल - अंकलेश्वर प्रवीणभाई घोघराई - करंजी वीनू मोरादिया - कटारगाम विजय पटेल- डांग नरेश पटेल - गंडेविक पीयूष पटेल - वासंदा अरविंद पटेल - धर्मपुर रमेश पटेल - जलालपुर कनुभाई देसाई - पारदी स्वरूप ठाकोर - वावी शंकर चौधरी - थराडी जवाहर चावड़ा - मानवादर रघुभाई पारघी- दंत किरीटभाई पटेल - उंझा ऋषिकेश पटेल - विसनगर ईश्वर परमार- बारडोली प्रवीण माली - दीसा भीखीबेन - बयादी हार्दिक पटेल - वीरमगाम अमितभाई ठाकर - वेजलपुर जगदीश विश्वकर्मा - निकोली अमित शाह - एलिसब्रिज नरेश व्यास - दानिलिमदा दर्शन वाघेला - असरवा बाबू जमना पटेल - दसक्रोई विपुल पटेल - सोजित्रा कल्पेश परमार - मातरी संजय सिंह महिदा -महुधा कुबेर डिंडोर- संतरामपुर जवाहर चावड़ा- मानववादी निमिषा सुथार - मोरवाहदाफी रमेश मिस्त्री - भरूच शैलेश भाहोर - लिमखेड़ा मनीषा वकील - वडोदरा बालकृष्ण शुक्ल - रावपुरा फतेहसिंह चौहान - कलोली पुरुषोत्तम परमार- दसदा पंकज देसाई - नाडियाडी देवकिशोर साधु - जंबूसारी चिमनभाई सपरिया - जामजोधपुर हर्षद रिबदिया - विसावदरी कालूभाई राठौड़ - ऊना जीतू चौधरी - कपराडा कालूभाई दाभी - धंधुका जिग्नेशभाई सेवक - लूनावाड़ा शैलेश भाभोर- लिमखेड़ा पायल पटेल - नरोदा महेश रावल - खंभाटी कौशिक वेकारिया - अमरेली अश्विनी पटेल - वाघोड़िया अमूल भट्ट- मणिनगर हर्ष संघवी - माजुरा बलवंत राजपूत- सिद्धपुर जयद्रथसिंह परमार - हलोली केशवलाल पटेल - भुजी वीरेंद्र जडेज - रापारी जिगनाबेन पंड्या - वाधवान शांजीभाई चौहान - चोटिला प्रकाशभाई वरमोरा - धंगधरा कांतिलाल अमृतिया- मोरबी दुर्लभजी देथारा - टंकरा जितेंद्र सोमानी - वांकानेर रमेश तिलारा - राजकोट (दक्षिण) भानुबेन बबरिया - राजकोट ग्रामीण मेघजी चावड़ा- कलावाडी राघवजी पटेल - जामनगर ग्रामीण रिवाबा जडेजा - जामनगर उत्तर दिव्येश अकबरी - जामनगर दक्षिण बाबू बोखिरिया - पोरबंदरी संजय कोराडिया - जूनागढ़ी देवाभाई मालम - केशोड़ी भगवानभाई करगठिया - मंगरोली मानसिंह परमार - सोमनाथ जनकभाई तलावीय - लाठी हीराभाई सोलंकी - राजुला भीखाभाई बरैया - पलिताना जितेंद्र वघानी - भावनगर पश्चिम घनश्याम विरानी - बोटाडी अरुणसिंह राणा - वाग्रस रिशभाई वसावा - झगड़िया मुकेशभाई पटेल - ओल्पाड गणपत वसावा मांगरोली कुंवरजी हलपाती - मांडवी प्रफुल्ल पंसेरिया - कामरेजी अरविंद राणा - सूरत पूर्व कांति बल्लार - सूरत उत्तर संगीता पाताल-लिंबायत मनुभाई पटेल- उधना वीनू मोरडिया - कतरगाम पूर्ण मोदी - सूरत पश्चिम ईश्वर परमार - बारडोली मोहन ढोढिया - महुवा मोहन कोकली - व्यारा जयराम गामित - निज़ारी राकेश देसाई नवसारी कनुदेसाई - पारदी रमन पाटकर - उमरगाम भगवान चौधरी - धनेरा मणिभाई वाघेला- वडगाम अनिकेत ठाकर - पालनपुर केशाजी चौहान - दियोदारो कीर्ति वाघेला - कांकरेजो दिलीप ठाकोर - चांसमा ऋषिकेश पटेल - विसनगर रमन पटेल - विजापुर मुकेश पटेल - मेहसाणा अश्विन कोटावल - खेड़ब्रह्मा पुनंभाई बरंदा - भिलोदा भीखू परमार - मोडासा गजेंद्र परमार - प्रांतिजो बलराज चौहान - देहगाम कनुभाई पटेल - सानंद जितेंद्र पटेल - नारनपुरा पायल कुकरानी - नरोदा ये भी पढे़ं - दिल्ली शराब नीति केस : ED का एक और बड़ा एक्शन, दो फार्मा कंपनी के प्रमुख गिरफ्तार

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तय हुए थे नाम

दरअसल, बुधवार की शाम को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने पर मंथन किया था। बीजेपी हेडक्वॉर्टर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में कई नामों पर विचार हुआ था और कई मौजूदा विधायकों की टिकट कटने की खबर आई थी। https://twitter.com/psamachar1/status/1590577673541410821?s=20&t=rBKEkr-zs83sRBB_H9L1VQ राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts