Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO: दिग्विजय ने दी कार्यकर्ताओं को चेतावनी; 2023 का चुनाव आखिरी है, ईमानदारी से नहीं लड़े तो वापस नहीं आएगी कांग्रेस

VIDEO: दिग्विजय ने दी कार्यकर्ताओं को चेतावनी; 2023 का चुनाव आखिरी है, ईमानदारी से नहीं लड़े तो वापस नहीं आएगी कांग्रेस
राज्यसभा सदस्य और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रतलाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि 2023 का चुनाव आखिरी है। दिग्गी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की हिदायत दी। अगर आप नहीं ईमानदारी से चुनाव लड़े तो घर बैठिए आप सब। फिर कांग्रेस वापस नहीं आने वाली। वर्कर नहीं मिलेगा काम करने वाला। ये भी पढ़ें: मंत्री पीयूष गोयल ने राजा भोज एयरपोर्ट पर की प्रेस कांफ्रेंस, बोले- यूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार, हिजाब विवाद पर कहीं ये बात https://twitter.com/psamachar1/status/1495031399425843205?t=X32lpFpWOu-amtfZPmgaZw&s=08

अलग-अलग खड़े होने पर लगाई फटकार

दरअसल, दिग्विजय सिंह शनिवार को रतलाम में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह रतलाम में सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उनसे मिलने पहुंचे कार्यकर्ता अलग-अलग गुट बनाकर खड़े थे। इससे नाराज होकर दिग्विजय ने उन्हें फटकार लगाई और एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम करने को कहा। ये भी पढ़ें: इंदौर : PM ने कहा- प्लांट की जैविक खाद से धरती का होगा कायाकल्प, CM शिवराज बोले- 5 रुपए किलो खरीदेंगे गोबर

2023 का चुनाव कांग्रेस का आखिरी चुनाव है

कार्यकर्ताओं की गुटबाजी से नाराज होकर यहां दिग्विजय सिंह ने कहां कि आप लोग आमने-सामने बात तक करने को तैयार नहीं है। मैं यहां खड़ा हूं लेकिन सब अलग-अलग होकर खड़े हुए है। ऐसे काम नहीं चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा की, 2023 यह कांग्रेस का आखिरी चुनाव है। अगर आप लोग ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो घर बैठिए आप सब लोग। फिर कांग्रेस वापस नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि इसके बाद काम करने के लिए कार्यकर्ता तक नहीं मिलेंगे। उनके इस बयान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें: शादी की खुशियां मातम में बदली: धार में दुल्हन पक्ष कर रहा था बारात का इंतजार, हादसे में दूल्हे की मौत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts